फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका, नारेबाजी की

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका, नारेबाजी की

Wed, 23 May 2018 11:10 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका, नारेबाजी की
केंद्र का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर के चौघानपाटा में केंद्र की मोदी सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन


इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार देश की जनता को अच्छे दिन के सपने दिखाकर सत्ता में आई थी। केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि कर महंगाई में इजाफा कर दिया है। उन्होंने कहा कि एक देश एक टैक्स का नारा देने वाली मोदी सरकार पेट्रोल और डीजल पर जीएसटी लागू क्यों नहीं कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में की गई मूल्य वृद्धि वापस नहीं ली तो कांग्रेस सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को बाध्य होगी। लगातार बढ़ रही महंगाई से आम आदमी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला महामंत्री पंकज वर्मा, दीपांशु पांडे, तारा जोशी, हर्ष कनवाल, प्रताप सत्याल, भीमा पवार, मदन डांगी, रमेश नेगी, पुष्पा सती, प्रकाश जोशी, वैभव पांडे, राबिन भंडारी, कमल कोरंगा, राजेंद्र बोरा, कार्तिक साह, हिमांशु कांडपाल, नवाज खान, अमरनाथ रावत, धीरेंद्र गैलाकोटी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed