{"_id":"5af1d9314f1c1ba0098b8b05","slug":"101525799217-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री जी का प्रस्ताव शासन में लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री जी का प्रस्ताव शासन में लटका
Updated Tue, 08 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पिछले साल जुलाई, अगस्त में अल्मोड़ा आए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बहुमूल्य वस्तुओं के संग्रहण के लिए पंडित गोविंद वल्लभ पंत राजकीय संग्रहालय को नया बनाने का निर्णय लेते हुए इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए थे। संस्कृति निदेशालय स्तर पर प्रस्ताव बनाकर भेजे दस माह होने वाले हैं, लेकिन प्रस्ताव पर आगे की कार्रवाई नहीं की सकी है।
मालरोड में रोडवेज बस स्टेशन के पास स्थित पंडित गोविंद वल्लभ पंत राजकीय संग्रहालय की स्थापना 17 नवंबर 1979 में की गई थी। देर से ही सही प्रदेश की सरकार ने इस संग्रहालय की स्थिति को देखते हुए इसे नया बनाने का निर्णय लिया था। जुलाई, अगस्त में अल्मोड़ा पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने तब सर्किट हाउस में बैठक लेते हुए संग्रहालय अधिकारियों से जानकारी ली। तब संग्रहालय अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि वर्तमान भवन राजकीय संग्रहालय के अनुरूप नहीं है। पर्यटन मंत्री ने इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा। ताकि पुराने हो चुके संग्रहालय को तोड़कर यहां नया भवन तैयार किया जा सके।
39 साल पुराने जीबी पंत राजकीय संग्रहालय को नया बनाने की थी योजना
पिछले साल अल्मोड़ा में पर्यटन मंत्री ने नया प्रस्ताव बनाकर भेजने के दिए थे निर्देश
बहुमूल्य पांडुलिपियों का संग्रह है संग्रहालय में
अल्मोड़ा। जीबी पंत राजकीय संग्रहालय में दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व से 18वीं शताब्दी तक की बहुमूल्य पांडुलिपियां, ताम्रपत्र, प्राचीन मूर्तियों के अलावा लोककला ऐपण, वाद्ययंत्र, पुराने जेवर, सिक्के, किताबें, पर्वतीय क्षेत्रों में किसानों द्वारा प्रयोग की जाने वाली चीजों के अलावा पंडित गोविंद वल्लभ पंत से संबंधित महत्वपूर्ण सामग्री रखी है।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री के निर्देश के बाद नया भवन बनाने के लिए संस्कृति निदेशालय को पिछले साल प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया था। उसके बाद संस्कृति निदेशालय ने प्रस्ताव शासन को भी भेज दिया है। शासन से इस बारे में कोई पत्र नहीं आया है।
- ज्ञानेंद्र तिवारी, प्रभारी राजकीय संग्रहालय, अल्मोड़ा।