{"_id":"5ac50e6e4f1c1bb5618b58e0","slug":"101522863726-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलियानौला और भिकियासैंण में पहली बार होंगे चुनाव 15-57-45","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलियानौला और भिकियासैंण में पहली बार होंगे चुनाव 15-57-45
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। आने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। तमाम दावों और आपत्तियों के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर लिया गया है। नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा और पुरानी नगर पंचायत द्वाराहाट के अलावा नव गठित नगर पालिका चिलियानौला और नगर पंचायत भिकियासैंण में भी चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। चिलियानौला और भिकियासैंण में पहली बार चुनाव होंगे। अंतिम प्रकाशन के बाद मतदाताओं की सूची का काम पूरा हो गया है।
नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा में पूर्व में 11 वार्ड थे और विस्तारीकरण के बाद 13 हो गए हैं। नव गठित नगर पालिका चिलियानौला रानीखेत में सात वार्ड, नगर पंचायत भिकियासैंण और पुरानी नगर पंचायत द्वाराहाट में चार-चार वार्ड हैं। खास बात यह है कि नगर पालिका चिलियानौला रानीखेत और भिकियासैंण नगर पंचायत में पहली बार चुनाव होंगे। पंच स्थानी चुनाव कार्यालय के अनुसार मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद अल्मोड़ा नगर पालिका में 11895 महिला और 11898 पुरुष समेत 23,793 कुल मतदाता शामिल किए गए हैं। नगर पालिका चिलियानौला रानीखेत में 927 महिला और 949 पुरुष समेत 1876 मतदाता हैं। इसके अलावा पुरानी नगर पंचायत द्वाराहाट में 1207 महिला, 1214 पुरुष समेत 2421 और नगर पंचायत भिकियासैंण में 1352 महिला, 1449 पुरुष समेत कुल 2801 मतदाता हैं।
नगर निकाय चुनाव की तैयारियां काफी तेजी से चल रही हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर लिया गया है। वार्डों के अनुसार मतदान और मतदेय स्थल भी तैयार कर लिए गए हैं। - त्रिलोक सिंह नगरकोटी,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी।