फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जिले में नियोजित विकास के रास्ते खुलेंगे : खुराना

जिले में नियोजित विकास के रास्ते खुलेंगे : खुराना

Wed, 21 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
जिले में नियोजित विकास के रास्ते खुलेंगे : खुराना
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण के गठन के बाद उसके क्रियान्वयन को लेकर जिला कार्यालय सभागार में हुई कार्यशाला में संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत हिमांशु खुराना ने कहा कि प्राधिकरण के गठन के बाद जिले के नियोजित विकास के रास्ते खुल जाएंगे। उन्होंने प्राधिकरण में कार्य कर रहे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्राधिकरण के अधिनियम का अध्ययन कर सभी कार्य नियमानुसार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने और भवन के नक्शों पर आवश्यक रूप से शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए। नगर नियोजक कुमाऊं संभाग एसएम श्रीवास्तव ने प्राधिकरण के अधिनियमों और प्राधिकरण के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की समय-समय पर बोर्ड बैठक होनी अनिवार्य है। प्राधिकरण का जिला स्तरीय ढांचा बन जाने के बाद कार्यों को धरातल पर उतारना होगा। पंजिकाओं के रखरखाव के साथ ही मानचित्र की स्वीकृति की प्रक्रिया को ऑनलाइन भी करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण को अपनी आय के साधन जुटाने होंगे। जिसके लिए आवासीय कालोनी के निर्माण सहित अन्य प्रोजेक्टों पर भी कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास शुल्क का ढांचा प्राधिकरण की साइट पर अपलोड किया गया है। तकनीकी सहायकों को बाइलॉज का विशेष ध्यान रखना होगा उसी के अनुसार सभी कार्य और दंड लिया जाएगा।


कार्यशाला में मुख्य कोषाधिकारी मो. गुलफाम अहमद, लोनिवि के अधिशासी अभियंता एसडी पांडे, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका श्यामसुंदर प्रसाद, अवर अभियंता पालिका दीप चंद्र जोशी, सहायक अभियंता लोनिवि कैलाश रौतेला, सहायक अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग दीपक कुमार, दिनेश रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed