फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   10 years' imprisonment in the case of rape of a minor

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 10 साल की कैद

Tue, 16 Feb 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 16 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन

 विशेष सत्र न्यायाधीश ज्ञानेंद्र शर्मा ने नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के मामले में आरोपी को पाक्सो एक्ट के अंतर्गत 10 साल के कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। घटनाक्रम के मुताबिक पीड़िता तीन अप्रैल 2015 को बाजार से घर की तरफ जा रही थी।

विज्ञापन


आरोपी ललित मनराल निवासी कुमालेश्वर पोस्ट आफिस देघाट, तहसील स्याल्दे उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता की माता ने इस घटना की रिपोर्ट राजस्व पुलिस में धारा 365, 366ए, 376(2),और पाक्सो एक्ट में दर्ज कराई।
विज्ञापन


बाद में राजस्व पुलिस ने पीड़िता को आरोपी के घर से बरामद कर लिया। इस मामले की सुनवाई विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी गिरीश चंद्र फुलारा ने न्यायालय में आठ गवाह पेश कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विशेष सत्र न्यायाधीश ज्ञानेंद्र शर्मा ने मौखिक और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी ललित मनराल को पाक्सो एक्ट के अंतर्गत 10 साल के कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया है। आरोपी को 365, 366ए में दोषमुक्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed