फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   10 Rupees IPO Will Priced 40

10 रुपये के पोस्टल आर्डर के लिए खर्चने पड़ रहे 40 रुपये

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
10 Rupees IPO Will Priced 40
दीवान नेगी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर के मुख्य डाकघर में पोस्टल ऑर्डर नहीं होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को 10 रुपये के पोस्टल ऑर्डर के लिए 40 रुपये खर्च कर प्रधान डाकघर जाना पड़ रहा है। इससे पहले मुख्य डाकघर में रसीदी टिकट का संकट बना हुआ था। हालांकि अब रसीदी टिकट की समस्या दूर हो गई है।
विज्ञापन

सूचना का अधिकार, नौकरी के लिए आवेदन और सरकारी संस्थानों में भर्ती आवेदन के लिए पोस्टल ऑर्डर की जरूरत पड़ती है। पिछले कई दिनों से मुख्य डाकघर में पोस्टल ऑर्डर नहीं होने की शिकायतें आ रही हैं। इससे लोगों को 10 रुपये का पोस्टल ऑर्डर लेने के लिए पांच किलोमीटर दूर मालरोड स्थित प्रधान डाकघर जाना पड़ रहा है। प्रधान डाकघर आने-जाने में लोगों को 40 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। इससे लोगों में आक्रोश है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नगर का मुख्य डाकघर सुविधाजनक है, लेकिन यहां आए दिन तमाम दिक्कतें रहती हैं। कभी रसीदी टिकट तो कभी पोस्टल ऑर्डर की समस्या। पोस्टमास्टर उमेश चंद्र नैनवाल ने बताया कि रसीदी टिकट की समस्या दूर कर ली गई है। पोस्टल ऑर्डर के लिए डिमांड गई है। शीघ्र ही समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

पोस्टल ऑर्डर के लिए 40 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। मालरोड पांच किलोमीटर दूर है। आने जाने के किराये में 40 रुपये खर्च हो जाते हैं। नगर के डाकघर में व्यवस्थाएं ठीक होनी चाहिए। इससे लोगों को दिककतें नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रामेश्वर गोयल, व्यापारी रानीखेत
मुख्य डाकघर में समस्याएं ही समस्याएं हैं। पिछले छह माह से पोस्टल ऑर्डर की दिक्कत बनी हुई है। डाकघर में केवल एक काउंटर संचालित हो रहा है। इस कारण लोगों के काम समय पर नहीं हो पाते हैं। रजिस्ट्री आदि कार्य में भी परेशानी है।
-दीवान नेगी, व्यापारी रानीखेत

रामेश्वर गोयल

रामेश्वर गोयल- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed