फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   10 personnel, including two doctors found absent

दो डॉक्टर समेत 10 कार्मिक अनुपस्थित मिले

Tue, 20 Oct 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 20 Oct 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अनिल चन्याल ने बेस अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दो डॉक्टरों समेत दस कार्मिक अनुपस्थित मिले। वार्डों में भी सफाई के उचित इंतजाम नहीं थे।

विज्ञापन


शौचालय में गंदगी मिली। रोगियों के लिए भोजन बनाने वाले रसोईघर में बेहतर इंतजाम नहीं थे। इधर डीएम ने अनुपस्थित डाक्टरों और कार्मिकों का जवाब तलब किया है और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को विभागीय कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एसडीएम आज सुबह बेस अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के कक्ष में जाकर उपस्थिति पंजिका देखी। एसडीएम ने बताया कि पिछले दिनों छुट्टी पर गए दो डॉक्टर छुट्टी पूरी होने के बाद भी काम पर नहीं लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो स्टाफ नर्स, छह कार्यालय कर्मचारी भी अनुपस्थित पाए गए। जनरल वार्ड में सफाई के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। वार्ड के भीतर जगह-जगह गंदगी मिली। शौचालयों में गंदगी के चलते बदबू आ रही थी।

सफाई के उचित इंतजाम नहीं थे। रोगियों के लिए भोजन तैयार करने वाले रसोई घर में भी बेहतर व्यवस्था नहीं थी। इससे भोजन के दूषित होने की संभावना मिली। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण की आख्या जिलाधिकारी को भेज दी गई है। इस संबंध में डीएम स्तर से कार्रवाई होगी।


इधर जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि एसडीएम की निरीक्षण आख्या मिल गई है। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित कार्मिकों से स्पष्टीकरण मांगों गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में विभागीय कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम ने अस्पताल में गंदगी पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed