फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ???? ???? ??? ????? ??? ???????

त्योहार और पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत : कुंजवाल

Sat, 28 Feb 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Sat, 28 Feb 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
???? ???? ??? ????? ??? ???????

विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं। सांस्कृतिक महोत्सव समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने में मददगार होते हैं। उन्होंने संस्कृति के संरक्षण के लिए सभी से मिल कर काम करने को कहा। जीआईसी देवीथल में होली, सांस्कृति महोत्सव के दौरान उन्होंने कहा कि रंगों का पर्व होली आपसी सौहार्द बढ़ाने, उमंग का प्रतीक है। कुरीतियों, नशाखोरी से होली पर्व में भी गिरावट आ रही है। उन्होंने अगले वित्त वर्ष में देवीथल में सांस्कृतिक मंच निर्माण का आश्वासन दिया। कुंजवाल ने जीआईसी देवीथल के छात्र-छात्राओं, समारोह में पहुंचे जन जागृति सांस्कृतिक कला समिति बिंदुखत्ता के 13 कलाकारों कोे विधानसभा अध्यक्ष कोष से 500-500 रुपए प्रोत्साहन के तौर पर देने की घोषणा की। कलाकारों, जीआईसी के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का मनोरंजन किया। समारोह में खीम नगरकोटी, देवेंद्र धौनी, दीवान सतवाल, राजेंद्र फर्त्याल, महेंद्र सिंह, तुलसी देवी, पार्वती, शिवराज धौनी, रवींद्र बिष्ट, अर्जुन सिंह, देवेंद्र सिंह, देवेंद्र अधिकारी, मनोज रावत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed