फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   500 driver of panjab trapped in uttarakhand

उत्तराखंड में फंसे हैं पंजाब के पांच सौ ड्राइवर

Fri, 05 Jul 2013 09:17 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Fri, 05 Jul 2013 09:17 AM IST
विज्ञापन
500 driver of panjab trapped in uttarakhand

उत्तराखंड में पंजाब के करीब पांच सौ ड्राइवर अपने वाहनों को लेकर परेशान हैं। कुछ ड्राइवर सड़कें न होने की वजह से रुके हैं जबकि कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें उम्मीद है कि मलबे की सफाई के बाद उनके वाहन मिल जाएंगे।

विज्ञापन


पढ़े, उत्तराखंड की खबरों की विशेष कवरेज

पंजाब सरकार की हेल्पलाइन के मुताबिक 26 लोगों के लापता होने की आधिकारिक सूचना प्राप्त हुई है। जोशीमठ में पिछले एक सप्ताह से जमेे लुधियाना के करनैल सिंह ने बताया कि सैलाब इतना जबरदस्त था कि सौ से अधिक चार पहिया वाहन और 250 से अधिक मोटरसाइकिल पानी में बह गए।
विज्ञापन


पंजाब के विभिन्न हिस्सों से यात्रियों को लेकर चारधाम की यात्रा पर आए करीब पांच सौ ड्राइवर अभी जोशीमठ और गोविंद धाम में रु के हैं। कुछ ड्राइवरों को वाहन सही सलामत मिल गए हैं, लेकिन सड़क न होने के कारण वहां रुकने को मजबूर हैं। करनैल सिंह ने बताया कि यह गाड़ियां ही हमारे परिवार का पेट पालती हैं, हम इन्हें कैसे छोड़ कर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां रुकना उनकी मजबूरी
जब तक इन्हें लाने का रास्ता साफ नहीं होता, तब तक यहां रुकना उनकी मजबूरी है। बटाला के गुरकीरत सिंह ने बताया कि ज्यादातर ड्राइवरों को अपनी सवारियों का पता नहीं है। वह इन यात्रियों केघरों पर फोन कर जानकारी हासिल कर रहे हैं। तमाम लोग तो घर पहुंच गए, लेकिन सैकड़ों लोग ऐसे हैं जिनका पता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed