फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   20 people trapped in Tehri lake

टिहरी झील में फंसे 20 लोग

Fri, 30 Aug 2013 08:43 AM IST
अमर उजाला, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
अमर उजाला, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) Updated Fri, 30 Aug 2013 08:43 AM IST
विज्ञापन
20 people trapped in Tehri lake

टिहरी बांध झील में जमा कचरे को साफ करने में लगी टीएचडीसी की एक बड़ी मोटरबोट समेत दो बोट झील में फंस गई। इन मोटरबोट पर सवार दो पुलिस कांस्टेबल, ऑपरेटर समेत 20 लोगों की जान संकट में है।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तो पहुंच गए हैं, लेकिन बचाव का साधन न होने से सभी लाचार हैं।

अलग-थलग पड़े दिचली गमरी क्षेत्र के 43 गांवों को जोड़ने के लिए टीएचडीसी की ओर से यहां चार मोटरबोट लगाई गई हैं। झील में जमा कचरे से आवागमन में दिक्कत हो रही है। इस समस्या और स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए टीएचडीसी प्रशासन ने मोटरबोट से झील में जमा कचरे की सफाई शुरू करवाई है।
विज्ञापन


लकड़ी फंसने से बड़ी मोटरबोट जाम हुई
गुरुवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे लकड़ी फंसने से बड़ी मोटरबोट जाम हो गई। कचरा हटाकर इसे निकालने के लिए भेजी गई दूसरी छोटी मोटरबोट भी कचरे में फंस गई। जिससे बड़ी बोट में 11 और छोटी में 4 लोग फंस गए। देर रात उनको निकालने के लिए सात सदस्यीय दल तीसरी बोट में सवार होकर झील में उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने छोटी बोट को खींचकर झील से बाहर निकाल दिया। इसमें दो लोग सकुशल बाहर आ गए, लेकिन दोबारा बड़ी बोट से बचे 13 लोगों को लाते वक्त छोटी बोट भी झील में फंस गई। इससे झील में 20 लोग फंस गए।

इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष शूरवीर सिंह रांगड़, पुलिस कांस्टेबल विजयपाल, सुरेंद्र, ऑपरेटर प्रीतम सिंह, हरीश थपलियाल आदि हैं। फिलहाल यहां रोशनी के इंतजाम कर दिए गए हैं, लेकिन बचाव का कोई रास्ता नहीं निकल पा रहा है।


झील में जमा कचरा निकालने में लगी बार्ज मोटरबोट के पंखे में लकड़ी फंसने से इंजन बंद हो गया। इसे निकालने के लिए भेजी गई दो छोटी बोट भी फंस गई। इन पर कुल 20 लोग फंसे हैं। टीएचडीसी से गोताखोर बुलाए जा रहे हैं।
- डॉ. एसके बरनवाल, एसडीएम डुंडा

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed