फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sport News Today Sarnath Sports and Kashi Knights next round of Banaras Creators League

Sport News Today: बनारस क्रिएटर्स लीग में सारनाथ स्पोटर्स और काशी नाइट्स अगले चक्र में; पढ़ें खेल की खबरें

Wed, 28 May 2025 03:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 28 May 2025 03:00 PM IST
सार

UP Sports: वाराणसी के विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोताएं आयोजित हो रही हैं। दर्शकों और अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। जीते हुए प्रतिभागियों के सम्मान के साथ ही प्रोत्साहित किया गया।

विज्ञापन
Sport News Today Sarnath Sports and Kashi Knights next round of Banaras Creators League
डालिम्स सनबीम प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sports News Today: सिगरा के डालिम्स सनबीम स्कूल में बनारस क्रिएटर्स क्रिकेट लीग (बीसीसीएल) में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। बीसीसीएल में मिलन ने अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर काशी नाइट्स को लगातार तीसरी जीत दिलाई। 

विज्ञापन


पहला मुकाबला अस्सी एवेंजर और सारनाथ एवेंजर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर अस्सी ने 10 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 56 रन बनाए। जवाब में सारनाथ की टीम ने विश्वास के 18 रन की बदौलत 7.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। आकाश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मुकाबला काशी नाइट्स और रामनगर रॉयल्स के बीच खेला गया। 
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी कर रामनगर रॉयल्स ने 10 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाए। अंकित ने 44 रन की तूफानी पारी खेली। जवाब में काशी नाइट्स ने अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर चौका मारकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मिलन ने 32 रनों की अहम पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 ओवर के फॉर्मेट में होगी जेसीए त्रिकोणीय सीरीज
जय क्रिकेट एकेडमी की ओर से जेसीए त्रिकोणीय सीरीज 30 ओवर के फॉर्मेट में खेली जाएगी। जेसीए एकादश, क्रिकेट क्लब और सेंट लारेंस क्रिकेट एकेडमी की टीमें खेलेंगी। आयोजन सचिव संजय पाल ने बताया कि कैप्टन कूल क्रिकेट एकेडमी की जगह सेंट लॉरेंस क्रिकेट एकेडमी को जगह मिली है। यह बदलाव नए खिलाड़ियों को अवसर देने के उद्देश्य से किया गया है। इसमें हर एक टीम को चार-चार मुकाबले खेलने होंगे। 

Sport News Today Sarnath Sports and Kashi Knights next round of Banaras Creators League
परमानंदपुर मैदान में आयोजित दाैड़ में महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

नीलिमा ने जीती सौ मीटर दौड़
महिला वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता मंगलवार सुबह परमानंदपुर के बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में हुई। सौ मीटर दैड़ में नीलिमा ने प्रथम स्थान हासिल किया। आस्था कुशवाहा दूसरे और रविता सिंह तीसरे स्थान पर रही। दौड़ में तीस महिलाओं ने हिस्सा लिया। संयोजक यूपी एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब की अध्यक्ष डॉ. आशा सिंह ने बताया कि दौड़ के माध्यम से बताया जा रहा है कि महिलाओं को हर उम्र में फिट रहना जरूरी है। महिलाएं फिट रहेंगी तभी परिवार, समाज फिट बनेगा। 

Sport News Today Sarnath Sports and Kashi Knights next round of Banaras Creators League
शिविर में हिस्सा लेते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

124 फुटबॉलरों को दिया गया प्रशिक्षण
अपकमिंग साॅकर क्लब (यूपीएससी) की ओर से गहनी के सिएट कॉलेज के मैदान पर फुटबॉल खिलाड़ियों को तकनीकी ट्रेनिंग दी गई। शिविर में 124 फुटबॉलर आठ टीमों में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस मौके पर 100 बटालियन यूपी कॉलेज एनसीसी के लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश रोशन, साकेत सिंह, मनजीत, अमित, आरिज, अजीज मौजूद रहे। 

बास्केटबॉल टीम का  चयन ट्रायल 29 को
प्रादेशिक बास्केटबॉल मेरठ में 8 से 14 जून तक खेली जाएगी। जिले की टीम का चयन ट्रायल यूपी कॉलेज में होगा। जिला बास्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव विभोर भृगुवंशी ने मंगलवार को बताया कि जिला बास्केटबॉल संघ की ओर से जूनियर बालक-बालिका टीम का चयन ट्रायल 29 मई को सुबह सात बजे उदय प्रताप कॉलेज के बास्केटबॉल कोर्ट पर होगा। एक जनवरी 2007 या उसके बाद जन्मतिथि वाले खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। 

दो जून से जूनियर जिला हॉकी लीग का पंजीकरण
जूनियर बालक बालिका हॉकी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण दो जून से होगा। हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि इसे बाबू आरएन सिंह जिला हॉकी लीग अंडर-16 कहा जाएगा। जून के अंतिम सप्ताह से डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ालालपुर के नवनिर्मित एस्ट्रोटर्फ पर प्रतियोगिता होगी। बच्चों को शुरू से अंतरराष्ट्रीय स्तर के टर्फ पर खेलने का मौका मिलेगा। 

अंतरराष्ट्रीय पैरा शूटर सुमेधा द. कोरिया रवाना
पैरा वर्ल्ड कप निशानेबाजी में हिस्सा लेने काशी की बेटी सुमेधा पाठक सोमवार देर रात दिल्ली से दक्षिण कोरिया रवाना हो गई। पैरा शूटर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 15वें पदक के लिए खेलेंगी। सुमेधा अब तक 10 मीटर पिस्टल में 14 पदक जीत चुकी हैं।

वह पैरा वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगी। अब तक नेशनल में आठ और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में दो रजत और चार कांस्य पदक जीत चुकी हैं। उन्हें तीसरी बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश  को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। 

Sport News Today Sarnath Sports and Kashi Knights next round of Banaras Creators League
अहदु समद के साथ स्कूल के शिक्षक और अन्य। - फोटो : अमर उजाला

पदक विजेता खिलाड़ी का स्वागत
प्रादेशिक मुयु थाई चैंपियनशिप में वाराणसी के खिलाड़ी अहदु समद ने रजत पदक जीता है। समद का स्वागत मंगलवार को मेहंदीगंज के पीएस पब्लिक स्कूल में हुआ। विद्यालय के निदेशक अमरनाथ पटेल ने बताया कि छठवीं के समद ने 25 मई को लखनऊ में चैंपियनशिप में पदक जीता। कोच दिनेश प्रजापति के अलावा उत्तम पटेल, कल्पना शर्मा, दिनेश पटेल रहे। 

Sport News Today Sarnath Sports and Kashi Knights next round of Banaras Creators League
खिलाड़ियों को करतीं आरएसओ विमला सिंह। - फोटो : अमर उजाला

खिलाड़ियों का आरएसओ ने किया सम्मान
बरेली में प्रादेशिक तैराकी प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का सम्मान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने सिगरा कार्यालय में किया। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए मेहनत करने की नसीहत दी। प्रादेशिक प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय में खेलेंगे।

बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता 23 से 25 मई तक खेली गई। कनाई चंद तालपात्रा ने बताया कि जिले के आठ खिलाड़ियों ने पदक हासिल किया। प्रादेशिक तैराकी में 17 तैराकों ने हिस्सा लिया। बालिका वर्ग में छह जबकि पुरुष वर्ग में 11 खिलाड़ी शामिल थे। 

Sport News Today Sarnath Sports and Kashi Knights next round of Banaras Creators League
शिविर में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

हैंडबॉल शिविर में हिस्सा लेंगी काशी की 5 खिलाड़ी
राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल टीम का चयन गुजरात के गांधीनगर में होगा। इसमें वाराणसी की पांच खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि चयन परीक्षण में वाराणसी की राष्ट्रीय खिलाड़ी नैना यादव, प्रीति यादव, शिवांगी पांडेय, कोमल राय और काजल पटेल चुनी गई हैं। चयनित टीम चीन में 11वीं एशियाई युवा महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। 

बैडमिंटन के खिलाड़ियों ने स्मैश मारना सीखा
बीएचयू क्रीड़ा परिषद की ओर से मासिक शिविर में बैडमिंटन के खिलाड़ियों को स्मैश मारने का गुर सिखाया गया। सहायक निदेशक प्रो. राजीव सिंह ने खिलाड़ियों को डॉ. विभुति नारायण सिंह इंडोर स्टेडियम में प्रशिक्षित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed