फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vidyapith convocation ceremony today

काशी विद्यापीठ का 39वां दीक्षांत समारोह आज, सर्वाधिक मेडल छात्राओं के नाम

Tue, 10 Oct 2017 11:03 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 10 Oct 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
kashi vidyapith convocation ceremony today
इसी पंडाल में होगा दीक्षांत समारोह का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 39वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को आयोजित होगा। मानविकी संकाय परिसर में बनाए गए संसद भवन सरीखे पंडाल में पूर्वाह्न 11 बजे से समारोह शुरू होगा, जिसमें 58 मेधावियों को 59 स्वर्ण पदक नवाजे जाएंगे। सर्वाधिक 45 मेडल छात्राओं को मिलेंगे।
विज्ञापन


इनमें दो खिलाड़ी तीरंदाज बीर लाल और भारोत्तोलक पूजा यादव भी शामिल हैं। ओवर ऑल टॉपर एमबीए की शिवानी जायसवाल को विश्वविद्यालय मेडल के साथ डॉ. विभूति नारायण सिंह स्मृति स्वर्ण पदक भी प्रदान किया जाएगा। 
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह के मद्देनजर सोमवार को दिन भर तैयारियां चलती रहीं। साथ ही दीक्षांत का रिहर्सल किया गया। इसमें शैक्षणिक शोभायात्रा निकाली गई और मेधावियों को उपाधियां वितरित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग ने बताया कि 39वें दीक्षांत समारोह में 99,893 स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।

इनमें 57,318 छात्राएं और 42,575 छात्र शामिल हैं। इसके अलावा 39 शोध छात्रों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएंगी। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि इसरो के पूर्व चेयरमैन पद्मभूषण डॉ. के राधाकृष्णन होंगे और अध्यक्षता कुलाधिपति व राज्यपाल राम नाईक करेंगे।

बापू भी शामिल हो चुके हैं विद्यापीठ के दीक्षांत में

kashi vidyapith convocation ceremony today
डेमो - फोटो : demo pic
काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी शामिल हो चुके हैं। उन्हाेंने न सिर्फ इस विश्वविद्यालय की नींव रखी बल्कि दीक्षांत भाषण के तौर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित भी किया।

इसी तरह देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, वीवी गिरी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, हुमायूं कबीर, पुरुषोत्तम दास टंडन, सी राजगोपालाचारी, जयप्रकाश नारायण, डॉ. संपूर्णानंद, बाबू जगजीवन राम, मोतीलाल वोरा, भैरो सिंह शेखावत जैसी हस्तियों ने दीक्षांत समारोह में शिरकत कर विश्वविद्यालय का मान बढ़ा चुके हैं।

खादी गाउन और टोपी में लेंगे उपाधि
काशी हिंदू विश्वविद्यालय और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत परिधान में भले ही बीते कुछ वर्षों में बदलाव आया है लेकिन काशी विद्यापीठ में शुरुआती दौर से ही पारंपरिक परिधान में स्नातकों को उपाधि वितरित की जाती रही हैं।

यहां विद्यार्थी खादी का गाउन और टोपी में उपाधियां लेते हैं। मंगलवार को भी पीले रंग के खादी के गाउन और सफेद गांधी टोपी में स्नातक नजर आएंगे।  

इन्हें मिलेगा स्वर्ण पदक

kashi vidyapith convocation ceremony today
सेल्फी क्रेज - फोटो : अमर उजाला
पूनम सिंह, रिद्धी सिंह, लेंसी, स्नेहा ओझा, जय प्रकाश, सतीश कुमार सिंह, आशु कुमार, अनीता सिंह, संयोगिता कुमार सिंह, करिज्मा कलाम, अदिति राय, सविता कुमारी विश्वकर्मा, पूजा श्रीवास्तव, प्रतिमा कुमारी, कुमारी अंकिता, सत्य नारायण पांडेय, गुलफ्शां बानो, प्रगति मिश्रा, नित्या जायसवाल, प्रीति विश्वकर्मा, प्रगति तिवारी, अनामिका श्रीवास्तव, अमन वर्मा, रिया तोलानी, प्रेम प्रकाश गिरी, ज्योति गुप्ता, परमीत कौर, नंदिनी चौरसिया, अंबिका मौर्या, शरदांशि श्रीवास्तव, रम्या, रुचि सिंह, पूजा गुप्ता, पल्लवी रॉय, आरती विश्वकर्मा, कवलप्रीत चड्ढा, सुनंदा मिश्रा, सोनम सिंह, नवनीत कुमार सिंह, शिवांगी चक्रवाल, निष्ठा खरे, रोहित सिंह, रंजीत कुमार मौर्य, संचिता सिंह, शिवानी जायसवाल, मो. मकसूद अहमद खान, पवनेश कुमार सिंह, सुषमा यादव, पूजा सिंह, पुष्पांजलि कुशवाहा, रंजय कुमार वर्मा, दुर्ग विजय यादव, पूजा सिंह, विमल पांडेय, शुभ्रा चक्रवर्ती, पूजा सिंह, बीर लाल और पूजा यादव। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed