फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   hockey player Puja will seen in Australia represented in Indian women hockey team

हॉकी: ऑस्ट्रेलिया में दिखेंगी काशी की पूजा, पहली बार भारतीय महिला हॉकी टीम में जिले का प्रतिनिधित्व; जानें खास

Mon, 14 Apr 2025 05:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 14 Apr 2025 05:45 PM IST
सार

अपने इस चयन पर पूजा ने कहा कि मैं ऑस्ट्रेलिया में शत-प्रतिशत शानदार प्रदर्शन करूंगी। अनुशासन और ईमानदारी से ही आप आगे बढ़ सकते हैं। सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं होता है। 

विज्ञापन
hockey player Puja will seen in Australia represented in Indian women hockey team
पूजा यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sports News: भारतीय महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेलेगी। भारतीय महिला हॉकी टीम में वाराणसी के गंगापुर की निवासी पूजा यादव का चयन हुआ है। मिडफील्डर पूजा वाराणसी की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बन गई जिसका चयन भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


पूजा ने बैंगलोर से फोन पर बातचीत में बताया कि आज वह अपने माता-पिता की तपस्या के कारण पहुंची है। पिता महेंद्र यादव दूध बेचने का काम करते हैं। माता कलावती देवी ग्रहणी हैं। वह छह बहन व एक भाई हैं। वह पांचवें नंबर पर है। 
विज्ञापन


ओलंपियन ललित उपाध्याय की वीडियो देख वह प्रेरित होती हैं। गंगापुर से उसने अपनी हॉकी यात्रा शुरू की। वहां से साई के कोच द्वारा खेल निखारा। अभी लखनऊ साई हॉस्टल में है। पूर्वांचल विश्विद्यालय जौनपुर से बीए कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के कारण खेलों का बहुत विकास हो रहा है। कहा कि पूजा के चयन के बाद बालिका खिलाडियों मे इस खेल की तरफ और आकर्षित होंगी। हॉकी वाराणसी के सचिव केबी रावत ने कहा कि बनारस के हॉकी के लिए 14 अप्रैल, 2025 यादगार लम्हा बन गया। पहली बार वाराणसी की महिला हॉकी खिलाड़ी को नीली जर्सी पहनने का मौका मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed