फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona

अस्पताल से शिवपुर क़वारन्टीन सेंटर पहुंचे जमाती

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
corona
-तब्लीगी जमात में गए 29 में 2 पॉजिटिव मरीजों और एक संदिग्ध का चल रहा इलाज -26 जमातियों का 14 दिन तक देखभाल करेंगे डॉक्टर अमर उजाला ब्यूरो वाराणसी। दिल्ली के तबलीगी जमात में शामिल होने वाले 29 जमातियों में से 26 जमाती दीनदयाल अस्पताल से शिवपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने क़वारन्टीन सेंटर में शिफ्ट हो गए हैं। तीन में दो संक्रमित और एक सन्दिग्ध का दीनदयाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। क़वारन्टीन सेंटर में 14 दिन तक डॉक्टरों की निगरानी में ही जमाती रहेंगे और डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर घर जाने का निर्णय लिया जाएगा। तब्लीगी जमात में शामिल होने वालों जो 29 लोग बनारस के थे उसमे 26 की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ विभाग ने राहत की सांस ली है। इसके बाद सभी को दीनदयाल अस्पताल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर भेज दिया गया। यहां भी उन्हें सतर्कता बरतने को कहा गया है जिससे कि किसी तरह के संक्रमण का कोई खतरा ना रहे। फिलहाल स्वास्थ्य केंद्र पर भी देखभाल करते रहेंगे। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि जमातियों को घर भेजने का फैसला डॉक्टरों की रिपोर्ट के बाद होगा। क़वारन्टीन सेंटर पर 14 दिन तक उन्हें रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed