फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   "Aruna" and "hope" defeated by age

‘अरुणा’ और ‘आशा’ से हारी उम्र

Tue, 08 Mar 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Tue, 08 Mar 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
"Aruna" and "hope" defeated by age
उम्र की ढलान पर हौसले की उड़ान
उम्र का वह पड़ाव जब हिम्मत और उत्साह दोनों ही कम होने लगते हैं, अकेलापन निराशा को और गाढ़ा करता जाता है, जिंदगी के उस ढलान पर अकेलेपन को ही नियति मानकर जीने वाले बहुत हैं लेकिन इन दो बहनों की बात इससे हटकर है। 68 साल की आशा और 65 की अरुणा, दोनों बहनें उम्र को पीछे छोड़ जिंदगी को नई दिशा देने में जुटी हैं। हमसफर का साथ छूटा। बेटे-बेटियां दूसरे शहरों में शिफ्ट हो गए। अकेलेपन और निराशा को मात देने की कोशिश में दोनों बहनों की ओर से शुरू किया गया होम स्टे का बिजनेस आज उनकी आजीविका का तो सहारा है ही, अतिथियों के रूप में परिवार की नित नई खुशियां भी उनके हिस्से में हैं।
विज्ञापन



उन्होंने अपने होम स्टे बिजनेस को नाम दिया है ‘ग्रैनीज इन’ (दादी-नानी का घरौंदा)। बाकायदा इसकी वेबसाइट बनाई है। उसी के जरिये बुकिंग होती है। अतिथियों को अपने आशियाने में ठहरने और भोजन-पानी के सभी प्रबंध मुहैया कराती हैं वह भी बिल्कुल अपने घर जैसे माहौल में। यहां आने वाले हर इंसान को, चाहे वो भारतीय हो या विदेशी, उसे बिल्कुल घर जैसा माहौल मिलता है। इंटीरियर और बाकी सुविधाएं भी घर जैसी ही। 
विज्ञापन



रामापुरा स्थित अपने ‘ग्रैनीज इन’ पर मिलीं आशा सिंह बताती हैं कि हम और अरुणा दोनों चचेरी बहनें हैं। परिवार मूलत: पटना का रहने वाला है। अरुणा अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं और रामापुरा स्थित मकान पर ही वह शुरू से रही हैं। पति के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारियों में समय बीतता गया। अरुणा के एक पुत्र और पुत्री है, दोनों दूसरे शहरों में अपने परिवार के साथ हैं। आशा की बेटी शिल्पी गुड़गांव में पति के साथ रहती हैं। जबकि भाई पैरालाइसिस के बाद से अस्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन चुनौतियों के बीच अकेलेपन और निराशा से निजात पाने और आर्थिक नजरिये से आत्मनिर्भर बनने के लिए कुछ वर्षों पहले आशा और अरुणा ने होम स्टे बिजनेस की यह योजना सोची। गुड़गांव में रहने वाली आशा की बेटी शिल्पी और उनके पति ने पूरा साथ दिया। अरुणा बताती हैं कि यहां आने वाले हर शख्स से परिवार के सदस्यों जैसा नाता बंध जाता है। अतिथियों को घर जैसा माहौल मिलता है और हमें अपना सा कोई परिवार। समय कैसे निकल जाता है, पता ही नहीं चलता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed