फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   हाईवे पर अवैध वसूली के बंटवारे में भिड़े होमगार्ड

हाईवे पर अवैध वसूली के बंटवारे में भिड़े होमगार्ड

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 04:15 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर अवैध वसूली के बंटवारे में भिड़े होमगार्ड
विज्ञापन
-मवेशी भरे वाहनों से होती है वसूली, भीड़ लेती रही चुस्कियां -ट्रैफिक दरोगा की रिपोर्ट पर हटाई गई गदनखेड़ा चौराहा से ड्यूटी संवाद न्यूज एजेंसी उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर मवेशी भरे वाहनों से की गई वसूली के बंटवारे में दो होमगार्डों में पहले गाली-गलौज हुई फिर हाथापाई शुरू हो गई। ट्रैफिक के दरोगा के समझाने के बाद भी दोनों नहीं माने। जिस पर ट्रैफिक दरोगा ने दोनों की रिपोर्ट ट्रैफिक प्रभारी को भेज दी। ट्रैफिक प्रभारी ने दोनों को गदनखेड़ा चौराहा ड्यूटी प्वाइंट से हटाकर कार्यालय भेज दिया।
हाईवे पर गदनखेड़ा चौराहा पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक कर्मियों के साथ होमगार्डों की ड्यूटी लगाई गई है। कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे एक ट्रक से वहां मौजूद होमगार्ड ने वसूली की। लखनऊ से कानपुर जाने वाले वाहनों को निकाल रहा दूसरा होमगार्ड अपने प्वाइंट से वसूली करने वाले साथी होमगार्ड के पास पहुंचा और अपना हिस्सा मांगने लगा। इसी बात पर दोनों में कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। जिससे भीड़ लग गई। वहां मौजूद यातायात उपनिरीक्षक (द्वितीय) विश्वनाथ राय के अनुसार उन्होंने होमगार्डों को रोकने की कोशिश की फिर पर अनुशासनहीनता पर आमादा रहे। इससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो गई। ट्रैफिक दरोगा ने दोनों की रिपोर्ट यातायात प्रभारी अरविंद पांडेय को भेजी। जिस पर यातायात प्रभारी ने दोनों होमगार्डों को कार्यालय लौटा दिया। उन्होंने बताया कि ड्यूटी प्वाइंट को लेकर दोनों होमगार्ड भिड़े थे। अवैध वसूली जैसा मामला प्रकाश में नहीं आया है। उच्चाधिकारियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed