फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Durduriya Pooja

दुरदुरिया गायन

Thu, 10 Mar 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Mar 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Durduriya Pooja
दुरदुरिया गायन - फोटो : अमर उजाला

सुल्तानपुर। ऑल इंडिया कसौंधन डवलपमेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को जोगीबीर अहिमाने में दुरदुरिया का आयोजन किया गया। दूर-दराज से आईं 501 महिलाओं ने अवसान माता की पूजा अर्चना कर देश व परिवार की सुख-समृद्घि की कामना की।

विज्ञापन


दूबेपुर ब्लॉक क्षेत्र के जोगीबीर अहिमाने में आयोजित दुरदुरिया में आस-पास के गांवों से आईं 501 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। 14-14 के समूह में बंटी महिलाओं ने अवसान माई की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चन के बाद प्रत्येक समूह की एक-एक महिला ने अन्य महिलाओं को अवसान माता की कथा सुनाई। दुरदुरिया में शामिल महिलाओं ने पूजन अर्चन कर देश व परिवार की सुख समृद्घि की कामना की। दोपहर बाद दो बजे भंडारे का आयोजन किया गया। दुरदुरिया में शामिल सभी महिलाओं को भंडारे में प्रसाद ग्रहण कराने के बाद उन्हें विदाई दी गई। दुरदुरिया का आयोजन गोमती कसौं
विज्ञापन


धन की अगुवाई में किया गया। दुरदुरिया के आयोजन में प्रभाकर पाठक, रामेश्वरी, शकुंतला, स्नेहलता कसौंधन, किरन कसौंधन, अंकिता गुप्ता, कंचन कसौंधन, शशी लोहिया, सरोज कसौंधन, सुनीता कसौंधन, अंजू कसौंधन, कुसुम कसौंधन, शालिनी कसौंधन का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed