फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लंबी कतारों में धक्का मुक्की के बीच जमा हुए फॉर्म

लंबी कतारों में धक्का मुक्की के बीच जमा हुए फॉर्म

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:25 AM IST
विज्ञापन
लंबी कतारों में धक्का मुक्की के बीच जमा हुए फॉर्म
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर चयन के लिए फॉर्म जमा करतीं अभ्यर्थी। - फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोनभद्र। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने सोमवार को भी भारी भीड़ उमड़ी। विकास भवन स्थित जनपद रिसोर्स सेंटर में बने ब्लाक वार काउंटर पर एक ही कतार में महिला-पुरुष जूझते रहे। लंबी कतारों में जमकर धक्का-मुक्की होने से महिलाओं को काफी दुश्वारी झेलनी पड़ी। देर शाम तक फार्म जमा करने का सिलसिला जारी रहा। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के छह सौ से अधिक पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए करीब 13 हजार महिलाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है। चयन के लिए मेरिट की पात्रता होने के बावजूद ऑनलाइन प्रक्रिया में दस्तावेज अपलोड न कराए जाने से स्क्रीनिंग में दिक्कतें आ रही थीं। लिहाजा शासन के निर्देश पर अब सभी शैक्षणिक व जाति आधारित प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा कराई जा रही है। इसके लिए 11 से 21 अक्तूबर तक की तिथि निर्धारित की गई है। इस बीच कई शासकीय अवकाश भी हैं। लिहाजा गिने-चुने तिथियों पर ही फार्म जमा होने हैं। नवरात्र, दशहरा और साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को कार्यालय खुलने पर बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ जनपद रिसोर्स सेंटर पर उमड़ पड़ी। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से सुबह ही महिलाएं अपने बच्चों और परिवार के पुरुष सदस्यों के साथ पहुंची थी। ब्लाकवार बने काउंटर पर कहीं वह खुद कतार में खड़ी थीं तो कहीं पति, पुत्र, पिता, भाई लाइन लगाए रहे। पहले फार्म जमा करने के लिए कतार में खूब धक्का-मुक्की हुई तो काउंटर पर भी उन्हें जद्दोजहद करनी पड़ी। देर शाम तक आवेदन पत्र जमा करने का सिलसिला लगा रहा।
विज्ञापन
--- महिलाएं कतार में तो पुरुष संभाल रहे थे बच्चे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने की इच्छुक तमाम महिलाएं अपने बच्चों के साथ पहुंची थीं। परिवार के पुरुष सदस्य भी उनके साथ थे। महिलाओं के कतार में लगने पर पुरुष सदस्य बच्चों को संभाल रहे थे। कोई गोद में लेकर उन्हें बहलाता रहा तो कोई हाथ पकड़कर इधर-उधर टहलाता रहा। बच्चे जब मां के पास जाने की जिद करने लगते थे, तब पुरुष सदस्य कतार में लगते थे और महिलाएं बच्चों को संभालने में जुट रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी कतारों में धक्का मुक्की के बीच जमा हुए फॉर्म
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर चयन के लिए फॉर्म जमा करने को लगी कतार। - फोटो : Amar Ujala
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर चयन के लिए फॉर्म जमा करने को लगी कतार।

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed