फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teenager shot dead

शिकार के लिए चलाई गोली से किशोर मरा

Thu, 10 Mar 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Thu, 10 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बरकोनिया थानाक्षेत्र के सोमा के जंगल में बुधवार शाम शिकार के लिए चलाई गई गोली लगने से एक किशोर की मौत हो गई। गुरुवार की सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने छापेमारी की। अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल डॉ. अवधेश सिंह ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

 

 बुधवार की शाम करीब छह बजे सोमा गांव के कई युवक जंगल में शिकार खेलने गए थे। चर्चा है एक युवक ने बारहसिंघा देखकर फायरिंग कर दी,  लेकिन गोली राजू (16) पुत्र गुलाब के पेट में लग गई। इसके बाद शिकार करने वाले युवक राजू को लेकर नऊआटाड़ में एक व्यक्ति के घर पहुंचे और बताया कि राजू पहाड़ी से गिरने से घायल हो गया है। इसके बाद सभी फरार हो गए। किसी ने राजू के घर वालों को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

 

जब भोर में उसके पिता और अन्य लोग पहुंचे तो बेटे की मौत हो चुकी थी। गुरुवार की सुबह जब जानकारी पुलिस को हुई तो मांची, रामपुर बरकोनिया थाना, पनौरा चौकी पुलिस के साथ सीओ सच्चिदानंद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शिकारियों के घर छापेमारी की, लेकिन सभी फरार हो गए थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन



किशोर की मौत मामले में कोई तहरीर नहीं पड़ी है। किशोर के पेट में चार-पांच छर्रे लगे हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चार-पांच लोग शिकार खेलने गए थे लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया है।

 - सच्चिदानंद, पुलिस क्षेत्राधिकारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed