{"_id":"60b62cdc8ebc3e14c7338c83","slug":"siddharthnagar1622551772","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाग से निकला जंगली सुअर, चार को किया जख्मी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बाग से निकला जंगली सुअर, चार को किया जख्मी
विज्ञापन
जंगली सुअर के हमला के बाद पहुंची पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली क्षेत्र के करुआवल गांव में सोमवार देर शाम
विज्ञापन
बाग से निकले एक जंगली सुअर ने टहलने गए चार लोगों पर हमला कर दिया। इस
हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों के दौड़ाने के बाद
जान बची तो सभी को लोटन सीएचसी पहुंचाया गया। जहां एक हालत नाजुक देख
चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
क्षेत्र के करुआवल गांव में सोमवार देर शामे लोग गांव से बाहर टहलने
निकले हुए थे। गांव के पश्चिम नत्थू पांडेय आदि का बड़ा बाग है, जिसमें
चारों तरफ से झाड़ी घास फूस है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गांव के
लाल जी, धर्मेंद्र, नेपाली, दुर्गेश व मंगेश बाग के तरफ टहलने निकले थे
कि अचानक बाग से निकलकर जंगली सुअर ने बारी-बारी चारों लोगों पर हमला बोल
दिया। जिससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और चिल्लाना शुरू कर
दिया। शोर सुनकर गांव की तरफ से दौड़ते हुए लोग आए और देखा चारों लोग
घायल अवस्था में पड़े हुए हैं। ग्रामीण घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य
केंद्र लोटन लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने लाल जी की हालत को गंभीर
देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। दुर्गेश, नेपाली और
मंगेश को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। श्रवण कुमार उर्फ पप्पू
पांडेय ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। सूचना वन क्षेत्राधिकारी
गर्जनराम, दरोगा कृपाशंकर, लालबहादुर की पूरी टीम गांव पर पहुंचकर काफी
खोजबीन की। लेकिन सुअर का कुछ पता नहीं चला। वन क्षेत्राधिकारी गर्जन राम
का कहना है कि सुअर महाराजगंज जिले के किसी जंगल से भटक कर आया होगा और
फिर हल्ला सुनकर के कहीं निकल गया। एहतियात के तौर पर वन विभाग की टीम
गांव में लगाई गई है।
जंगली सुअर के हमला के बाद पहुंचे ग्रामीण
- फोटो : Amar Ujala
जंगली सुअर के हमला के बाद पहुंचे ग्रामीण