फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Schools became the showpiece hand pumps, water crisis

शो-पीस बने स्कूलों के हैंडपंप, पेयजल संकट

Fri, 11 Mar 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 11 Mar 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Schools became the showpiece hand pumps, water crisis
स्कूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गर्मी दस्तक दे चुकी है।इस मौसम में पानी का संकट गहराने लगा है। प्राथमिक स्कूल भी इससे अछूते नहीं हैं। बर्डपुर ब्लॉक के कई प्राथमिक विद्यालयों के हैंडपंप शो-पीस बन चुके हैं। पानी न होने से प्यास बुझाने के लिए बच्चों को भटकना पड़ता रहा है। गर्मी के शुरू  में ही यह हाल है तो आने वाले दिनों में क्या होगा? इस गंभीर सवाल से बच्चे, अभिभावक और अध्यापक चिंतित हैं।
विज्ञापन

विकासखंड बर्डपुर क्षेत्र में कुल 37 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें करीब दो हजार इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हुए हैं। न्याय पंचायत परसा के प्राथमिक विद्यालय गायघाट में कुल 115 पंजीकत बच्चे हैं। यहां इंडिया मार्का हैंडपंप खराब है।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय कोल्होवा में कुल 110 बच्चे पंजीकृत हैं। यहां तो हैंडपंप ही नहीं लगा है। प्राथमिक विद्यालय परसा में कुल 100 बच्चे पंजीकृत हैं। यहां भी हैंडपंप की हालत खस्ता है। प्राथमिक विद्यालय आगया खुर्द में कुल 146 बच्चे पंजीकृत है। यहां भी हैंडपंप खराब है। प्राथमिक विद्यालय जमुहवा में कुल 85 बच्चों के लिए पेयजल व्यवस्था ध्वस्त है। प्राथमिक विद्यालय आगया कला में 70 बच्चे पंजीकृत हैं। विद्यालय का हैंडपंप खराब पड़ा है। यही हाल 110 बच्चों वाले प्राथमिक विद्यालय बजहा का भी है। प्राथमिक विद्यालय बनगाई में कुल 40 बच्चे पंजीकृत हैं, यहां हैंडपंप ही नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोल्होवा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अगया खुर्द, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जीतपुर, न्याय पंचायत बर्डपुर नं.8 के प्राथमिक विद्यालय चकइजोत, प्राथमिक विद्यालय बसालतपुर, प्राथमिक विद्यालय बर्डपुर द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय गोसाइगंज, प्राथमिक विद्यालय हथिहवा, प्राथमिक विद्यालय मटियरिया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कट्या, न्याय पंचायत पिपरसन के प्राथमिक विद्यालय पकड़ी उर्फ मुड़िला, प्राथमिक विद्यालय रक्सेल-बी, प्राथमिक विद्यालय खोल्हा झूंगा, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरसन, प्राथमिक विद्यालय देवीयापुर में लगे हैंडपंप खराब हैं या फिर हैं ही नहीं। न्याय पंचायत दुल्हा दरम्यानी, बूडा, बर्डपुर नंबर 6, बर्डपुर नं.10 के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत के विद्यालयों में पेयजल का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed