{"_id":"56df22854f1c1b7e7b8b45e8","slug":"the-gang-robbed-the-truck-holding-the-two-crooks","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक लूट करने वाले गिरोह के दो बदमाश पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक लूट करने वाले गिरोह के दो बदमाश पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 09 Mar 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
The truck was finally picked Robbers
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। दो थानों की पुलिस ने दो बदमाश दबोचे जो लूट के ट्रक को मुजफ्फरनगर में बेचते थे। उनके कब्जे से लूटा गया ट्रक, दो तमंचा व कारतूस बरामद हुए। एसपी ने प्रेसवार्ता कर खुलासा किया है।
छह मार्च को मेरठ के थाना इंचौली क्षेत्र के गांव सैनी स्थित पेपर मिल से चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूटा गया था। जिसकी सूचना मेरठ पुलिस ने आसपास के थानों में दी। जिस पर शामली कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र पाल सिंह व आदर्श मंडी पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। लिलौन रोड पर 12 टायरा ट्रक रोका।
पुलिस को देखकर उसमें सवार दो युवक भाग निकले, जबकि पुलिस ने ट्रक चला रहे युवक व एक अन्य को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि यह ट्रक मेरठ के सैनी स्थित पेपर मिल से लूटा गया है। आरोपियों की पहचान इरशाद पुत्र नन्हा किठौरा मुजफ्फरनगर व इंतजार पुत्र मुर्तजा निवासी सेदपुरा मुजफ्फरनगर के रूप में हुई।
विज्ञापन
मंगलवार को एसपी विजय भूषण ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पकड़े गए लूटेरों का छह लोगों का गिरोह है। यह ट्रकों के चालकों को बंधक बनाकर लूटपाट करते हैं। इनके फरार साथी अब्बास निवासी गांव तिस्सा, नई गांव भटौडा, आलम निवासी भटौड़ा व नजमी पुत्र तोहिद निवासी पुजाऊ रहमत जिला मुजफ्फरनगर हैं। इस गिरोह ने इससे पहले आगरा से दो ट्रक लूटे, अलीगढ़ से एक ट्रक लूट तथा करीब डेढ़ माह पहले रुद्रपुर जिला उद्यम नगर से ट्रक लूट तथा अप्रैल 2015 में मेरठ से चालक की हत्या कर ट्रक लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है।
एसपी ने बताया कि लूटपाट के बाद यह गिरोह ट्रकों को सावेज पुत्र इदरीश व गुड्डा पुत्र इदरीश निवासी पुजाऊ रहमतनगर जिला मुजफ्फनगर को बेचते थे। एसपी ने बताया कि इस गैंग के सदस्यों को पकड़ने पर पुलिस टीम को 12 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।