फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Retail dealers sought five million extortion

परचून व्यापारी से मांगी पांच लाख की रंगदारी

Wed, 09 Mar 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Wed, 09 Mar 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
शामली के कैराना कस्बे के परचून व्यापारी से जेल से रंगदारी मांगी गई है। कॉल करने वाला खुद को मुकीम काला का भाई वसीम बता रहा है। जो फिलहाल मुजफ्फरनगर जेल में बंद है। धमकी मिलने के बाद दहशत में आए व्यापारी ने कोतवाली में मामले की तहरीर  दी है। 
विज्ञापन


कस्बे के चौक बाजार पर निखिल सिंघावली की परचून की दुकान है। सात मार्च की दोपहर 12 बजे निखिल अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। तभी उस पर कॉल आई, कॉल करने वाले ने खुद को वसीम बताते हुए पांच लाख की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन


साथ ही रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। वर्तमान में मुजफ्फरनगर जेल में बंद वसीम द्वारा लगातार कॉल किए जाने से व्यापारी निखिल व उसका परिवार दहशत में है। व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि गत छह फरवरी की रात साढ़े 10 बजे उसके मोबाइल पर कॉल कर पांच लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा गया था। नहीं देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई थी। उस समय भी कॉल करने वाले ने खुद को मुकीम काला का भाई वसीम निवासी जहानपुरा बताया था। इसके बाद सात व आठ फरवरी को कॉल की गई थी।

दहशत के चलते व्यापारी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने सुरक्षा के चलते दो कांस्टेबलों को व्यापारी की दुकान पर तैनात किया था। निखिल ने बताया कि इस बार उसे दूसरे नंबर से धमकी मिली है। 


व्यापारी की तहरीर मिल गई है। बदमाश वसीम वर्तमान में मुजफ्फरनगर जेल में बंद है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है कि जेल में बंद वसीम ने फोन किया या किसी अन्य बदमाश ने वसीम के नाम का इस्तेमाल किया।
 -एमएस गिल, कोतवाली प्रभारी,  कैराना।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed