{"_id":"56e1d3794f1c1bff488b4617","slug":"furore-over-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की मौत पर हंगामा
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Fri, 11 Mar 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
कांधला। गांव भभीसा के निकट बाइक सवार दंपति ट्रक की चपेट में आ गए। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से गुस्साए लोगों ने हंगामा किया और आरोपियों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस के आश्वासन पर जाम खोला गया।
बृहस्पतिवार की दोपहर गांव मलकपुर निवासी किरनपाल अपनी पत्नी धर्मवीरी के साथ बाइक से गांव डांगरौल में अपने मामा के यहां गया था। जहां से शाम के समय दोनों वापस लौट रहे थे। जब बाइक लेकर वह गांव भभीसा के निकट पहुंचे, तो बुढ़ाना की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे बाइक फिसलकर सड़क पर जा गिरी। दुर्घटना में धर्मवीरी ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गई। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि किरणपाल गंभीर घायल हो गया।
हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। उन्होंने घायल किरणपाल को कांधला सीएचसी पर भर्ती कराया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण भी पहुंच गए। इस हादसे के बाद चालक व पचिालक ट्रक छोड़कर फरार हो गए। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव लोगों के बीच पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।