{"_id":"56dc4e0d4f1c1b0a478b4568","slug":"arrested-madcap-ashiq","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का रिश्ता तुड़वाने वाला सिरफिरा आशिक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती का रिश्ता तुड़वाने वाला सिरफिरा आशिक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Sun, 06 Mar 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती के घर कॉल कर धमकी देने और रिश्ता तुड़वाने वाले सिरफिरे आशिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सिरफिरे की कॉल के बाद युवती का रिश्ता टूट गया था। पुलिस को भी इस शातिर आशिक के नाम के अलावा कुछ ओर पता नहीं लग सका था। आदर्श मंडी पुलिस द्वारा सर्विलांस के माध्यम से इस आरोपी को पकड़ा है। जिसके बाद पूछताछ में उसने युवती का रिश्ता तुड़वाने की घटना कबूली। इस शातिर के पास से पुलिस को अलग-अलग स्थानों के 11 सिम, तमंचा, कारतूस व दो मोबाइल बरामद हुए हैं।
दरअसल, बाबरी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का रिश्ता पानीपत क्षेत्र के गांव में तय हुआ था। उसकी 28 फरवरी को बारात आनी थी, लेकिन इससे पहले ही सिरफिरे आशिक ने युवती की होने वाली ससुराल में कॉल कर धमकी दे डाली। साथ ही युवती के घर पर भी कॉल कर धमकी दी। कॉल कर बारातियों को जान से मारने की धमकी दी गई। जिससे दहशत में आए युवती के ससुरालियों ने रिश्ता तोड़ दिया था। इस मामले में युवती के पिता की ओर से अंकित नाम के युवक पर रंगदारी और धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। हालांकि पुलिस को इस सिरफिरे आशिक के नाम के अलावा कुछ ओर पता नहीं था।
इस बीच महिलाओं के प्रति होने वाले मामलों में जांच कर रहे एडिशनल एसपी ने मुखबिर की सूचना पर भिक्की मोड़ से अंकित पुत्र धीरज निवासी भभीसा थाना कांधला को पकड़ा। जिसने पूछताछ में बताया कि युवती का रिश्ता तुड़वाने की धमकी उसी ने दी थी। शनिवार को एडिशनल एसपी अनिल कुमार झा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। वह काफी शातिर है। उसने अपने रिश्तेदारों व दोस्तों की आईडी पर सिम ले रखे थे। उसके पास से 11 सिम बरामद हुए हैं। जिनका प्रयोग वह धमकी देने में करता था। उसके कई रिश्तेदार फौज में हैं, जो बाहर ड्यूटी करते हैं। उनकी आईडी पर भी अंकित ने सिम ले रखे थे। एडिशनल एसपी ने बताया कि इसके आपराधिक इतिहास व कही ओर घटनाओं को अंजाम दिए जाने की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
शातिर अंकित करीब दो साल पहले अपने दोस्त के साथ युवती के गांव में गया था। जहां पर उसने पहली बार युवती को देखा। जिसके बाद उसने गांव के ही एक दोस्त से युवती का फोन नंबर हासिल किया और बातचीत शुरू कर दी। करीब दो साल तक दोनों में प्रेम प्रसंग चला। इस बीच अंकित ने युवती को न तो अपने गांव का नाम सही बताया और न अपने बारे में पूरी जानकारी दी। इस बीच वह युवती को लेकर फरार भी हो गया था। दो दिन तक साथ रहने के बाद परिजनों ने उनकी शादी कराने पर सहमति भी दे दी थी, जिसके बाद वह वापस लौट आए। बाद में युवती के परिजनों ने उसकी कही ओर शादी तय कर दी। जिसका पता अंकित को लगा, तो उसने धमकी दे डाली।
एडिशनल एसपी अनिल कुमार झा ने बताया कि आरोपी अंकित के पास से एक नक्शा भी मिला है। जिसमें तारीख वार कई मर्डर की योजना है। उसमें भभीसा के बदमाश विपुल को भी मारने का दिन निश्चित किया गया है। इसमें नरेंद्र, ओमकार, गुड्डू, अंकित आदि के नाम लिखे गए हैं और उन पर अलग-अलग तारीख लिखी गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह विपुल खूनी से जेल में मिलने गया था। जहां उसने युवती से शादी करने के बारे में बताया था। जिस पर विपुल ने उसका साथ देने का वादा किया था, लेकिन बाद में विपुल ने उससे किनारा कर लिया। जिस कारण वह विपुल को मारना चाहता था।