फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   corona positive patient advised to take precautions, video goes viral

शामली में कोरोना पीड़ित की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
corona positive patient advised to take precautions, video goes viral
- फोटो : AMAR UJALA
शामली। शामली में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना पीड़ित की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सीएमओ ने वायरल वीडियो के बारे में जानकारी होने से इनकार किया है। जिले के कस्बा कैराना निवासी युवक की जांच में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि होने पर 4 दिन पहले आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। युवक का आइसोलेशन वार्ड में उपचार चल रहा है। शुक्रवार को कोरोना पीड़ित युवक के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में कोरोना पीड़ित अपना नाम पता बताते हुए कह रहे हैं कि विदेश से गये थे। आने के बाद उन्हें बुखार हुआ था। उन्होंने सरकारी अस्पताल से संपर्क किया था । अस्पताल में उन्हें बेहतर इलाज मिल रहा है। युवक ने वीडियो मे कहा है की करोना से घबराने की जरूरत नहीं है। उपचार के बाद उनकी हालत में काफी सुधार है, वह ठीक है और वह दो-तीन दिन में ठीक होकर यहां से रिलीज हो जाएंगे। उन्होंने वीडियो में लोगों से कहा है अगर किसी को कुछ भी कोई परेशानी होती है तो वह सरकारी अस्पताल से संपर्क करें और करोना वायरस से बिल्कुल ना घबराए। इस संबंध में सीएमओ डॉक्टर संजय भटनागर ने कहा कि कोरोना पीड़ित की वीडियो वायरल होने का मामला उनकी जानकारी में नहीं है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed