फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The crowds are not decreasing in the mandis, Mazma is setting in the neighborhoods

मंडियों में कम नहीं हो रही भीड़, मोहल्लों में लगा रहे मजमा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
The crowds are not decreasing in the mandis, Mazma is setting in the neighborhoods
शाहजहांपुर की मोहब्बत दबी मार्केट में लगी लोगों की भीड़। - फोटो : AMAR UJALA
शाहजहांपुर। शहर की गल्ला मंडी में सुबह 8:00 बजे तक खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लग गई। इन लोगों में एक दूसरे सेट कर दुकानों से सामान खरीदने की होड़ देखी गई। वहीं बाजार में आने वाले लोग वाहनों को अंदर ले जाने की कोशिश करते रहे। जिनको पुलिसकर्मियों ने रोका तो बहाने बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पूर्वाह्न 11:00 बजे तक बाजार में लोगों की भीड़ जमा रही। इस बीच बाजार में तैनात पुलिसकर्मी लोगों को सोशल डिस्टेंस बनाने के लिए निर्देशित करते रहे। गल्ला मंडी से सटे मोहम्मद नबी मार्केट बड़ी सब्जी मंडी में 10:00 बजे से ही दुकानों को बंद कराना शुरू कर दिया गया। जिस पर लोगों ने दुकानदारों ने आपत्ति भी जताई।
विज्ञापन
दुकानें बंद करा रहे पुलिसकर्मी ने बताया कि एहतियात के तौर पर जिन दुकानों पर भीड़ नहीं है उनको बंद करवाया जा रहा है। धीरे-धीरे 11:00 बजे तक पूरा बाजार बंद कराना है। 2 महीने का इकट्ठा राशन खरीद रहे लोग मंगलवार को बहादुरगंज गल्ला मंडी में एक दुकान पर सामान खरीदने पहुंचे अशोक ने बताया कि वह सुभाष नगर मोहल्ले से आए हैं। आगे के हालात का अभी तक कुछ पता नहीं है इसलिए एहतियात के तौर पर 2 महीने का सामान इकट्ठा खरीद लिया है जिससे कि आने वाले समय में किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
खिरनी बाग मोहल्ले में रहने वाली सीमा अपने बेटे के साथ मंडी पहुंची। उन्होंने भी आटा, दाल, चावल एक साथ खरीदा। प्रशासन की ओर से तय रेट से अधिक में दाल बेचने पर दुकानदार से लड़ती नजर आईं, लेकिन दुकानदार के समझाने पर वह खरीदकर ले गई। बाजार में 70 रुपए से लेकर 110 रुपए किलो में अरहर दाल उपलब्ध है। प्रशासन ने 80 से 85 के रेट तय किए हैं।
मोहल्लों में घरों के बाहर टहलते रहे लोग संक्रमण के फैलने का खतरा अभी टला नहीं है लेकिन लोगों में इसको लेकर कतई भी वह नजर नहीं आता है। मंगलवार को भी शहर के गली मोहल्लों में लोग घरों से बाहर ही टहलते नजर आए जिसमें युवा वर्ग की संख्या अधिक रही। वहीं महिलाएं भी एक दूसरे से बतियाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही हैं। शहर के विसरात में काली मंदिर के पास स्थित एक मकान चबूतरे पर दो महिलाएं बैठी थीं। जिनसे पास की गली में एक अन्य महिला मुंह पर साड़ी का पल्लू दबाए खड़ी बतिया रही थी। तो कुछ ही दूर पर पांच युवक एक साथ बिना मास्क और सुरक्षा के घूमने निकले हुए थे।

The crowds are not decreasing in the mandis, Mazma is setting in the neighborhoods
शाहजहांपुर की गल्ला मंडी में एक किराने की दुकान पर खरीदारी करते लोग। - फोटो : AMAR UJALA
शाहजहांपुर की गल्ला मंडी में एक किराने की दुकान पर खरीदारी करते लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed