{"_id":"5e8c3bdd8ebc3e78b62305b8","slug":"police-strict-on-lockdown93","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुटार पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने वालों पर दिखाई सख्ती","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
खुटार पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने वालों पर दिखाई सख्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार (शाहजहांपुर)। कोरोना वायरस को लेकर किए गए लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों पर पुलिस ने सोमवार को सख्ती दिखाते हुए 15 लोगों को पकड़कर थाने में बिठा लिया।
विज्ञापन
सोमवार शाम थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स बाइकों पर नगर में भ्रमण के लिए निकली। तमाम लोग बेवजह सड़कों पर बाइक और पैदल घूमते दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने उन पर डंडा फटकारा और पकड़कर हवालात में डाल दिया। इसके बाद पुलिस ने सौफरी, बंडा चौराहा, तिकुनिया चौराहे पर भी लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को पकड़कर हवालात में बंद कर दिया।
पुलिस लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कर सकती है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन