फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   FIR on BJP leader.

सफाई नायक को धमकाना भाजपा नेता को पड़ा भारी, रिपोर्ट दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
FIR on BJP leader.
शाहजहांपुर में सफाई नायक को धमकाने पर कोतवाली के सामने हंगामा करते सफाई कर्मचारी - फोटो : AMAR UJALA
शाहजहांपुर। शहर के वार्ड नंबर तीन में तैनात सफाई नायक अर्जुन ने बताया कि सफाई निरीक्षक ने उन्हें बताया कि तिलहरजई निवासी भाजपा नेता अरुण गुप्ता के यहां सैनिटाइजर कराना है। इस पर बुधवार को उन्होंने अरुण गुप्ता से फोन पर संपर्क किया। आरोप है कि अरुण गुप्ता ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली दी और कहा कि वह भाजपा के नगर अध्यक्ष हैं इसलिए पहले उनके घर पर सैनिटाइज होगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। भाजपा नेता द्वारा धमकी दिए जाने से आहत सफाई नायक ने साथी कर्मचारियों को जब इस बात की जानकारी दी, तो वह सभी गुस्से में आ गए और बुधवार सुबह करीब 10 बजे चौक कोतवाली पहुंच गए। भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही अपर नगर आयुक्त एसके सिंह भी पहुंच गए। कोतवाल प्रवेश सिंह और नगर आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन वह लोग बिना कार्रवाई के शांत होने को तैयार नहीं थे। इसके बाद सफाई नायक अर्जुन की तहरीर पर भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसके बाद सफाई कर्मचारी शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed