फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Was hanging from the hanging death of teenager

फांसी से लटकने से हुई थी किशोरी की मौत 

Sat, 12 Mar 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो  तिलहर।
ब्यूरो  तिलहर। Updated Sat, 12 Mar 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Was hanging from the hanging death of teenager
किशोरी की मौत - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन

एक महिला डॉक्टर समेत तीन डॉक्टरों के पैनल में हुआ पोस्टमार्टम
सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात 

 तिलहर थाना क्षेत्र के बंथरा के पास एक गांव में शुक्रवार को घर में फांसी पर लटकी मिली 16 वर्षीय किशोरी के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत फांसी पर लटकने से होना बताई गई है। पोस्टमार्टम एक महिला डॉक्टर समेत तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया। रेप की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।  

शुक्रवार सुबह किशोरी के भाई ने गांव के बबलू नाम के युवक को अपने घर की दीवार फांदकर भागते देखा था। वह घर के अंदर गया तो बहन को फांसी पर लटका हुआ देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और पॉक्सो एक्ट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी की तलाश में शनिवार को पुलिस ने उसके मूल निवास बरेली जनपद के गांव नखी सिंधवा सहित अनेक स्थानाें पर दबिश दी, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। डॉक्टरों पैनल में हुए पोस्टमार्टम में किशोरी के प्राइवेट पार्ट में किसी प्रकार की चोट नहीं पाई गई है। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम पुुलिस सुरक्षा में किशोरी का शव गांव पहुंच गया है। कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सुरक्षा में किशोरी का शव उसके घर पहुंचा दिया गया है। आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed