{"_id":"56e57a634f1c1b9b348b456f","slug":"nkb-half-million-cargo-flown-by-burglars","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने नकब लगाकर डेढ़ लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने नकब लगाकर डेढ़ लाख का माल उड़ाया
Sun, 13 Mar 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो शाहजहांपुर।
ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Sun, 13 Mar 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने नकब लगाकर डेढ़ लाख का माल उड़ाया
Link Copied
शनिवार रात बेखौफ चोरों ने जमुका दोराहा स्थित एक किराना की दुकान को निशाना बनाया। वहां नकब लगाकर चोर पांच हजार रुपये नगदी सहित करीब डेढ़ का माल उड़ा ले गए। इलाके में चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में आक्रोश पनप रहा है। आदर्श नगर नसीम अली की जमुका दोराहे पर किराना की दुकान है, जिसमें वह थोक का भी काम करते हैं। शनिवार की रात करीब नौ बजे वह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए। नसीम के मुताबिक रात चोर दीवार में नकब लगा दुकान के अंदर घुस गए। नसीम ने रविवार की सुबह दुकान खोली तो सामान अस्तव्यस्त पड़ा था। दुकान में रखे पांच हजार रुपये, गुटखे और अन्य सामान गायब था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आसपास जाकर देखा तो पड़ोस के खेत खाली बैग पड़े मिले। इसके बाद नसीम ने थाने जाकर तहरीर दे दी, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है आसपास के लोग ही चोरी में शामिल हो सकते हैं। हो सकता है। ओपी गौतम, एसआई, थाना रोजा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।