फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Making illegal arms factory busted

अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

Tue, 08 Mar 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 08 Mar 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
Making illegal arms factory busted
अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़
थाना मीरानपुर कटरा पुलिस ने मंगलवार की रात चेकिंग के दौरान अवैध शस्त्रों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनकी निशादेही पर पुलिस ने भनपुरा के जंगल में अवैध शस्त्र फैक्ट्री के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

अपने कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में एसपी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि थाना मीरानपुर कटरा पुलिस टीम ने मंगलवार की रात खंडसर चौराहा के पास चेकिंग के दौरान थाना परौर क्षेत्र के गांव बोझी निवासी ओमवीर को एक देशी रायफल और 15 कारतूस के साथ और इसी गांव के छोटे खां को एक देशी रायफल और आठ कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी साधू पंडित क्षेत्र के गांव भनपुरा के जंगल में अवैध शस्त्र बनाने काम करता है। दोनों ने पांच-पांच हजार में उससे रायफले खरीदी हैं। गांव में रंजिश होने के कारण विपक्षियों पर रौब जमाने के लिए असलहा रखते हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही भनपुरा के जंगल में छापामार साधू पंडित को अवैध शस्त्र बनाते गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा 12 बोर, दो खोखा 315 बोर और शस्त्र बनाने के उपरण और सामान बरामद हुआ है। एसपी ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकडने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। टीम में एसओ नरेंद्र सिंह यादव, एसआई आसिफ अली, कांस्टेबिल जर्मन सिंह, रमेश सिंह, रण विजय सिंह, बिजेंद्र सिंह और सुबोध कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed