फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Excise Inspector lodged a report against 10

आबकारी निरीक्षक ने 10 के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Mon, 14 Mar 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 14 Mar 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Excise Inspector lodged a report against 10
पु‌‌लिस - फोटो : अमर उजाला
रविवार को आदर्श नगर कालोनी में आबकारी की टीम द्वारा लूट के मामले में एक नया मोड़ आ गया। आबकारी निरीक्षक द्वारा देर रात छह लोगों को नामजद कराते हुए 10 के विरुद्ध भी डकैती सहित कई संगीन मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बता दें कि रविवार की शाम को आबकारी निरीक्षक हरी शंकर शुक्ला ने शराब ठेकेदार के गुर्गों के साथ आदर्श नगर कालोनी के पवन यादव के घर पर विदेशी शराब का स्टाक होने के सूचना पर छापा मारा था। आबकारी टीम पर पवन यादव की पत्नी गरिमा ने आरोप लगाते हुए पति के साथ मारपीट, घर में घुस कर तोड़फोड़ और जेवरात, नगदी लूटने का मुकदमा दर्ज गया था। आबकारी टीम के हंगामे से मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए। रोजा थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। घायल पवन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मेडिकल में उसके हाथ की दो अंगुलियों में फैक्चर होने की बात सामने आई है। आबकारी टीम के निरीक्षक हरीशंकर शुक्ला और ठेकेदार के गुर्गे रजनीश सक्सेना सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ  बलवा और डकैती में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आबकारी टीम बैकफुट पर आ गई। आबकारी निरीक्षक हरीशंकर शुक्ला ने आरोप लगाया है कि पवन यादव, बंटी यादव निवासी आदर्श नगर रोजा के यहां विदेशी मदिरा का अवैध कारोबार होने की सूचना पर रविवार की शाम को गया था, जहां पवन यादव, बंटी यादव, गरिमा यादव, मुन्नी देवी उनके दो बहनोई व 10 अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट कर बिल्ले नोच दिए। घर में घुसने नहीं दिया, जिस कारण उनके घर से कोई शराब बरामद नहीं हो सकी। आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर पवन यादव, बंटी यादव, गरिमा यादव, मुन्नी देवी, रेलवे में कार्यरत पवन के दो बहनोई को नामजद करते हुए 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ  गंभीर मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले की जांच एसआई अमरसेन को सौंपी गई है।
विज्ञापन


आबकारी टीम ने मुकदमे को प्रभावित करने के लिए फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के समय दोनों बहनोई, देवर घर पर नहीं थे। आबकारी निरीक्षक ने कोई मेडिकल नहीं कराया है। पुलिस से साठगांठ कर मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया जा रहा है। हम दोषियों को सजा दिलाने तक चैन से नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन

गरिमा यादव, पीड़िता

बंटी यादव और कुछ सफेदपोश लोगों द्वारा रोजा में विदेशी शराब का कारोबार होने की सूचना मिल रही थी। सर्च मेमो को पवन ने फाड़ा, हमारे साथ मारपीट की, भीड़ के दबाव को देखते हुए पुलिस ने हमें वहां से हटा दिया गया था। मेरे खिलाफ गलत तथ्य पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरीशंकर शुक्ला, आबकारी निरीक्षक

दोनों पक्षों की तहरीर पर समान धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गयी है पवन की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है मामले की गहनता से विवेचना की जा रही है उच्च अधिकारिया द्वारा मानिटरिंग भी की जा रही है जो भी दोषी होगा छोड़ा नहीं जायेगा।
ओपी गौतम, कार्यवाहक प्रभारी,थाना रोजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed