{"_id":"5e8daeb38ebc3e6fc0263a78","slug":"boy-hanged-himself-after-his-bike-broke-down182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक खराब होने पर किशोर ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बाइक खराब होने पर किशोर ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा (शाहजहांपुर)। बाइक खराब होने पर घर में डांट पड़ने के डर से परेशान किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बाद में किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पिपरा जप्ती निवासी बलबीर सिंह का 13 वर्षीय पुत्र कपिल मंगलवार को बाइक चला रहा था। अचानक बाइक खराब हो गई। बाइक घर खड़ी कर वह किसी तरह बंडा आया और बाइक की मरम्मत कराने के लिए सामान भी ले गया, लेकिन मैकेनिक नहीं मिल पाने के कारण बाइक की मरम्मत नहीं हो सकी। कपिल के भाई हरेंद्र सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों से डांट पड़ने की आशंका के चलते कपिल ने रात आठ बजे गांव के पूरब बाग में फंदा लगा लिया। इस बीच परिवार के लोग भी पीछे से पहुंच गए और कपिल को फंदे से उतारकर एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बुधवार को सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम और कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद कपिल का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि किशोर के परिवार के लोग कोई कार्रवाई को तैयार नहीं थे, इस कारण पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन