{"_id":"56e44f804f1c1b9e718b4595","slug":"21-hours-later-the-brothers-were-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 घंटे बाद मिले लापता हुए सगे भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 घंटे बाद मिले लापता हुए सगे भाई
ब्यूरो पुवायां।
Updated Sat, 12 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
लापता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कक्षा एक और एलकेजी के छात्र हैं दोनों भाई
शुक्रवार की शाम हुए थे लापता, पुलिस को दी गई तहरीर
मझिगवां के संजय सक्सेना का घर से डेढ़ सौ मीटर दूर गांव के ही बस स्टैंड पर खाने का होटल हैं। उनका पुत्र 13 वर्षीय रोहित गांव तितुरा स्थित कृष्णा एकेडमी में कक्षा एक और सात साल का मोहित एलकेजी में पढ़ते हैं। शुक्रवार को रोहित और मोहित होटल पर पहुंचे और कुछ देर बाद रोड के दूसरी ओर बाग में जाकर खेलने लगे। खेलने के दौरान दोनों भाई लापता हो गए थे।
शुक्रवार रात करीब आठ बजे संजय दुकान बंद करक घर पहुंचे तो बच्चे नहीं मिले। उन्होंने बच्चों को तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इससे परिवार में खलबली मच गई। देर रात तक बच्चों की तलाश जारी रही। संजय ने शनिवार सुबह कोतवाली जाकर तहरीर दे दी। उधर, संजय उनके परिवार वाले और रिश्तेदार लगातार बच्चों को तलाश करने में जुट रहे। शनिवार को अपराह्न करीब तीन बजे रोहित और मोहित शाहजहांपुर बस स्टैंड पर अपने मामा मोहित को मिल गए। बच्चों ने बताया कि वे पिता की डांट से क्षुब्ध होकर बस में बैठकर शाहजहांपुर चले गए थे और रात भर बस स्टैंड पर ही सो रहे।
परिवार में मचा रहा कोहराम
संजय सक्सेना के दोनों बेटों मोहित और रोहित के गायब होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कुछ देर तक परिवार के लोगों को यह आसरा रहा कि बच्चे गांव में किसी के घर चले गए होंगे। मगर देर रात तक बच्चों का पता नहीं चला तो मां सीता देवी, बहन नेहा और निधि का रो रोकर बुरा हाल रहा। शनिवार को बच्चों के मिलने पर परिवार के लोगों ने चैन की सांस ली।