फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
-डीएम को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा -सीएमओ से भी मिलकर की वार्ता संवाद न्यूज एजेंसी संतकबीरनगर। आशा कर्मचारी यूनियन के बैनर तले आशा व आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सरोज यादव के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों से संबंधित पांच सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसके बाद आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय पहुंची और समस्याओं पर उनसे वार्ता की, सीएमओ के समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान आशा कर्मचारी यूनियन की जिलाध्यक्ष सरोज यादव कहा कि जिले में फायलेरिया अभियान फरवरी माह में चलाया गया, लेकिन अभी तक इसका भुगतान नहीं दिया गया, जबकि कोविड सर्वे दस दिन तक पल्स पोलियो अभियान के तहत चलाया गया, इसका भी भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य बजट से बढ़े हुए 750 रूपये प्रतिमाह का भुगतान भी नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को मानदेय की जगह पारिश्रमिक मिलता है, इसके बाद भी कई ऐसे कार्य लिए जा रहे हैं, जिसके लिए भुगतान नहीं होता है। ऐसे में जो भी कार्य कराए जाए, उसका भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका व नगर पंचायत में शामिल हुए ग्राम पंचायतों में कार्यरत रही आशा कार्यकर्ताओं को शहरी आशा के रूप में समायोजित किया जाए। इसके बाद आशा कार्यकर्ता सीएमओ कार्यालय पहुंची और उनसे बिंदुवार वार्ता की, जिसे पर सीएमओं ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्याओं का निदान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान संजना मिश्रा, मीना देवी, अरूणा भारती, मीनू शर्मा, ललिता देवी, मनोरमा, मुन्नी देवी, कौशिल्या देवी, गायत्री सिंह, उर्मिला यादव, अंकिता, इंद्रावती देवी, सुनीता देवी, रेखा शर्मा, आरती देवी, उषा देवी, सोनमती, निक्की सिंह, संयोगिता देवी, गीता देवी, लीलावती देवी, बिंदु देवी, सुभद्रा देवी, पुष्पा देवी, कविता, रेखा भारती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed