फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Millions took Nkb jewelry theft

नकब लगा कर लाखों के जेवरात की चोरी

Tue, 15 Mar 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Tue, 15 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
 धनघटा क्षेत्र के बरपरवा गांव में रविवार की रात एक घर में नकब लगाकर चोर अंदर घुस गए और लाखों के जेवरात उठा ले गए। जबकि दूसरे घर में चोरी का अफसल प्रयास रहा। सोमवार को टूटा खाली बाक्स सीवान में एक व्यक्ति खेत में फेंका मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। 
विज्ञापन


बरपरवा गांव निवासी साहब सिंह के मकान के पीछे से चोर नकब लगाकर अंदर घुस गए। जिस कमरे में चोर घुसे थे वह कमरा उनकी बहू का था। बहू - बेटे बाहर रह रहे है। पीड़ित ने बताया कि चोर उनके बहू अंगिता सिंह का बाक्स उठा ले गए। जिसमें जेवर और कीमती कपड़े रखे गए थे। बक्सा सोमवार को बृजबिहारी सिंह के खेत में टूटा हुआ मिला ।
विज्ञापन


आगे बताया कि सोने का कान फूल, नाक नग, पायल समेत अन्य कीमती जेवर बाक्स मे था। अन्य सामानों के बावत जानकारी बहू के आने के बाद ही होगी। चोर गांव के तारकेश्वर सिंह के मकान में भी नकब लगाने का प्रयास किए, लेकिन असफल रहे। घटना से गांव के लोग सहम गए। थानाध्यक्ष आर डी मौर्य ने बताया कि मौके पर पहुंच कर जांच किया गया। अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही घटना का पर्दाफाश भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed