फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   student injured

कैबिनेट मंत्री की कार से लगी टक्कर, छात्र घायल

Sat, 12 Mar 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला / संभल
ब्यूरो/अमर उजाला / संभल Updated Sat, 12 Mar 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
student injured
घायल

विज्ञापन
 संभल-बहजोई मार्ग पर स्थित धुरेटा गांव के निकट सड़क पर खड़े बीकाम के छात्र को उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद की कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्र घायल हो गया। उसे आनन-फानन में संभल के निजी अस्पताल लाया गया। उसकी दाहिनी टांग में फ्रैक्चर हुआ है। 



कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद को सैफई जाना था। वह गुरुवार को सुबह सवा नौ बजे के करीब अपने घर से काफिले के साथ निकले। उनका काफिला जैसे ही हयातनगर थाना क्षेत्र में स्थित धुरैटा गांव पहुंचा। वहां पहले से सड़क के किनारे एक आटो खड़ा था। धुरैटा निवासी छात्र मुजम्मिल आटो में सवार हो होने जा रहा था। उसका एक पैर ऑटो में और दूसरा पैर सड़क पर था। अचानक मंत्री की कार की टक्कर लगी। कार का साइड मिरर टूट गया।  छात्र गिर गया। ऑटो में मौजूद लोगों ने छात्र को उठाया।
विज्ञापन



काफिले की एक कार भी रुक गई। कार में मौजूद पुलिस ने छात्र को संभल में निजी नर्सिंग होम में भेजा। उसके दाहिने पैर में फ्रैक्चर था। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे चंदौसी में हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास ले गए। इस बीच कैबिनेट मंत्री के प्रति परिजनों और ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया। उनका कहना था कि हादसे के बाद मंत्री जी खुद नहीं रुके। उनके काफिले की एक गाड़ी जरूर रुकी जिसमें मौजूद पुलिस वालों ने कहा कि इलाज पर जो खर्च होगा, मंत्री जी वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्र की मां तारा-बी ने कहा कि हम अपने बेटे का इलाज कराने में सक्षम है। अफसोस इस बात का है कि मंत्री जी एक पल के लिए भी नहीं रुके। दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद ने कहा कि ऑटो गलत साइड में खड़ा था। उसे बचाने का प्रयास किया था तब भी छात्र को साइड मिरर लग गया। वह गिर गया था। इसके बाद स्कोर्ट की कार से उसे अस्पताल भेजा गया। उन्हें सैफई जाना था। इसलिए वह मौके पर नहीं रुक सके थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed