फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   death of prisenor

संभल के उम्रकैदी की हार्ट अटैक से मौत

Mon, 14 Mar 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
अमर उजाला ब्यूरो/संभल Updated Mon, 14 Mar 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
death of prisenor
जेल

विज्ञापन
भाभी की हत्या में करीब सात साल से जिला जेल में बंद संभल के एक उम्रकैदी जाकिर की रविवार को हार्टअटैक से मौत हो गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद शुक्रवार को जेल से अस्पताल भेजा गया था। नाजुक हालत में उसे दिल्ली रेफर किया गया, लेकिन जीबी पंत अस्पताल में रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

करीब डेढ़ माह पहले जाकिर के भाई नासिर की भी जेल में हार्टअटैक से मौत हो गई थी।  संभल के कोतवाली क्षेत्र में मंडी किशन दास सराय निवासी जाकिर (55) पुत्र मुजफ्फर हुसैन अपने तीन सगे भाइयों नासिर, मालिक और साजिद के साथ 28 जुलाई 2009 को जेल भेजे गए थे।
विज्ञापन


चारों भाइयों ने अपनी भाभी की हत्या कर दी थी। 26 सितंबर 2013 को अदालत ने चारों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। करीब डेढ़ माह पहले नासिर को जेल में हार्ट अटैक हुआ था और उसकी मौत हो गई थी। शुक्रवार को जाकिर ने भी सीने में दर्द की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद उसे जेल से जिला अस्पताल भेज दिया गया। हालत नाजुक होने पर उसे पहले मेरठ मेडिकल कालेज और फिर जीबी पंत अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया। रविवार सुबह इलाज के दौरान जाकिर की मौत हो गई। सूचना पर परिजन दिल्ली पहुंच गए। जाकिर के बाकी दो भाई मालिक और साजिद मुरादाबाद जेल में ही आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed