{"_id":"56e322dc4f1c1b12238b4577","slug":"youth-s-death-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 12 Mar 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
अंबाला रोड पर टेंपो की भिड़ंत में विकास की मौत से गमजदा परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कुतुबशेर क्षेत्र में सहारनपुर-अंबाला हाईवे पर पोस्ट एंड ट्रेनिंग सेंटर से आगे चक आदमपुर की पुलिया के पास दो तिपहियों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई जबकि कई सवारियां घायल हो गई।
इनमें से तीन सवारियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की वजह एक टेंपो के पहिया निकलने के बाद अनियंत्रित होने को बताया जा रहा है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाकर जांच शुरू कर दी। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे अंबाला हाईवे पर चकआदमपुर की पुलिया के निकट यह हादसा हुआ।
शहर की ओर से पिलखनी की तरफ सवारियां लेकर जा रहे टेंपो की सामने से आते दूसरे टेंपो से भिड़ंत हो गई। इनमें पुराने टेंपो का पहिया निकलने के कारण वह अनियंत्रित हो गया था। इसके चलते तेज रफ्तार तिपहियां आमने सामने आ गए और जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में शहर की ओर से जा रहे टेेंपो में सवार 28 वर्षीय सरसावा निवासी विकास कुमार लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
इसके अलावा गागलहेड़ी निवासी 35 अजीज, सरसावा के रायपुर निवासी 25 वर्षीय संदीप कुमार, उसके पिता सतीश कुमार, विजय, अरुण और अशोक कुमार घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद राहगीरों की मदद से कुतुबशेर पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। यहां इमरजेंसी मेडिकल आफिसर नरेश कत्याल ने 28 वर्षीय विकास को मृत घोषित कर दिया।