फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   We will be winner in corona war with positive attitude...

जीत जाएंगे गर हौसला संग है... कोरोना से घबराइये नहीं, लड़िए

Thu, 02 Apr 2020 11:37 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो चंद्रशेखर शर्मा, अमर उजाला, सहरानपुर
चंद्रशेखर शर्मा, अमर उजाला, सहरानपुर Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
We will be winner in corona war with positive attitude...
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

जान है तो जहान है। ज़िन्दगी की कोई कीमत नहीं है। यह रही तो घर, रोजगार, धन दौलत सब फिर से मिल सकता है। इसलिए कोरोना से लड़िये, घबराइए नहीं। इस जंग में जीत जाएंगे हम गर हौसला संग है। इं

विज्ञापन


डियन मेडिकल एसोसिएशन के चिकित्सकों सहित मनोरोग विशेषज्ञ और योग प्रशिक्षक कोरोना की जंग में हताश हो रहे लोगों को यही संदेश दे रहें हैं। दरअसल, जिले में अब तक कोरोना ने इतना मुसीबत में नहीं डाला है जितना इसके खौफ ने।
विज्ञापन


अब तक 23 से अधिक संदिग्धों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। तीन हज़ार से अधिक कवारन्टीन पर हैं पर वे भी अब तक खतरे से बाहर हैं। इसके बावजूद कोरोना की दहशत में नकुड़ में गन्ना परिषद के क्लर्क की खुदकुशी ने हर किसी को हैरत में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हौसला रखिये, अपनों के बारे में सोचिये
यह महामारी हमेशा नहीं रहने वाली है। पूरा विश्व इससे लड़ रहा है और बचाव के विकल्प तलाश रहा है। इसलिये खौफ का वायरस न तो फैलाओ और न उससे खुद जूझो। हौसला रखिये, अपनों के बारे में सोचिये। उनके संग रहिये। - रजनीश दहूजा, अध्यक्ष, आईएमए।

ईश्वर, योग और संगीत का सहारा है बड़ा
सुबह योग प्राणायाम, ओम या ईश्वर का जाप, दोपहर में गीत संगीत, शाम तक परिवार और बच्चों का साथ ज़िन्दगी का सबसे बड़ा सहारा है। इन सबके करीब रखिये। सब तनाव दूर रहेगा। -पद्मश्री भारत भूषण योग प्रशिक्षक


मन मजबूत कीजिये, ये वक़्त निकल जाएगा 
अगर आपका मन मजबूत है तो कोई भी विपदा बड़ी नहीं हो सकती। इसलिए अपने लोगों के साथ मनपसंद कार्यों में व्यस्त रहिये। ये वक़्त भी निकल जाएगा। --डॉ. अमरजीत पोपली, मनोरोग चिकित्सक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed