{"_id":"56dc51d14f1c1b95478b4568","slug":"embryo-test-caught-female-doctor-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रूण परीक्षण करते पकड़ी महिला चिकित्सक, रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भ्रूण परीक्षण करते पकड़ी महिला चिकित्सक, रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 06 Mar 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा और सहारनपुर स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने भ्रूण परीक्षण करते एक महिला चिकित्सक पूनम रानी को पकड़ लिया। महिला चिकित्सक के खिलाफ गर्भपात कराने व बिना रजिस्ट्रेशन के प्रैक्टिस करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। भ्रूण परीक्षण के मामले में विभाग के सक्षम अधिकारी की ओर से चिकित्सक के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
हरियाणा के करनाल की स्वास्थ्य विभाग की टीम को सुराग लगा था कि कि सहारनपुर जनपद के इस्लामनगर में महिला चिकित्सक पूनम रानी अल्ट्रासाउंड के माध्यम से भ्रूण परीक्षण करती हैं। इस्लामनगर स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षण एके गुप्ता ने बताया कि इस सूचना पर करनाल के जिलाधिकारी ने सहारनपुर के जिलाधिकारी को इसकी सूचना देकर कार्रवाई का अनुरोध किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को इस महिला चिकित्सक के यहां छापामारी करने का जिम्मा सौंपा। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल डिप्टी सीएमओ डा. गीता राम, एसके जैन, डॉ. एके अग्रवाल ने इस्लामनगर पहुंच महिला चिकित्सक डॉ. पूनम रानी के यहां छापामारी की।
टीम ने मौके पर चिकित्सक को भ्रूण परीक्षण करते पाया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा गर्भपात करने के उपकरण, इंजेक्शन और दवाईयों आदि भी मौके से बरामद की गई। डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि जिस स्थान पर यह कार्य किया जा रहा था वहां पूरी तरह से गंदगी की भरमार थी। चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।