फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   doongarpur land scame

राजस्व परिषद के प्रमुख सचिव करेंगे जांच

Sat, 12 Mar 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Sat, 12 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
डूंगरपुर की जमीनों के रिकार्ड में हेराफेरी की गूंज शासन तक पहुंच गई है। नगर विकास मंत्री आजम खां की सिफारिश पर अब सरकारी रिकार्ड में हेराफेरी की जांच के लिए राजस्व परिषद के प्रमुख सचिव के नेतृत्व में गठित कमेटी करेगी। इसके बाद प्रशासनिक हलकों में खलबली मच गई है। भूमाफियाओं ने अफसरों और कर्मचारियों की साठगांठ से डूंगरपुर की सरकारी जमीनों के रिकार्ड में हेराफेरी कर सरकारी जमीन को निजी बता दिया था।
विज्ञापन


इस जमीन पर प्लाटिंग कर इसे बेच दिया गया था। बाद में इसी जमीन पर आसरा कालोनी प्रस्तावित हो गई, लोग इसका विरोध करने लगे। मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया था और हाईकोर्ट ने प्रशासन से जवाब तलब भी किया। इसके बाद नगर विकास मंत्री ने अफसरों की क्लास लगाई थी। नगर विकास मंत्री ने मामले में डीएम को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच कराने को कहा था।
विज्ञापन


प्रशासन ने सीडीओ की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी थी। अब शासन ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। शासन ने राजस्व परिषद के चेयरमैन को इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने को कहा है। चेयरमैन ने मामले की जांच राजस्व परिषद के प्रमुख सचिव को सौंप दी है। तीन अफसरों की जांच कमेटी गठित होने का आदेश रामपुर पहुंच गया है। कमेटी जल्द यहां पहुंचकर जांच पड़ताल करेगी। आदेश के बाद से रिकार्ड रूम में तैनात औप राजस्व कर्मियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed