{"_id":"56e466024f1c1b2f778b458c","slug":"theft-in-home-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्थ सुपरवाइजर के घर पांच लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेल्थ सुपरवाइजर के घर पांच लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Sun, 13 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
टूंडली में एक घर में लाखों की चोरी हो गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बंद घर को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर वहां से नगदी और जेवर सहित करीब पांच लाख का माल समेट ले गए। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के लेबर कालोनी निवासी मीना शाहबाद सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मी हैं। वो शनिवार सुबह काम पर चली गई थीं। घर में ताले पड़े थे। रात में चोरों ने उसके घर को निशाना बना लिया। चोर कमरों के ताले तोड़कर वहां रखी नगदी और जेवर सहित करीब पांच लाख का माल समेट ले गए।
वापस आने पर मीना को चोरी का पता चला। सामान बिखरा देखकर उसके होश उड़ गए। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को तहरीर दी गई है। स्वार में मोटर चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन पूर्व चोर गांव लोहर्रा इनायतगंज के आठ किसानों की नौ मोटरें चोरी कर ले गये थे। शुक्रवार की रात भी चोरों ने गांव कुंदनपुर से किसान कमलजीत, सुखवीर सिंह, स्वर्ण सिंह, बलजीत सिंह, हरजीत सिंह, गुरविंदर सिंह की एक-एक व धीरा सिंह की दो मोटरें चोरी कर ले गये।
पीड़ित किसानों ने कोतवाली पहुंचकर एक युवक को नामजद कर घटना की तहरीर पुलिस को दी। इसपर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। लगातार हो रही मोटर चोरी की घटनाओं से किसानों में पुलिस के प्रति रोष है।