फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   murder in rampur

पटवाई थाना क्षेत्र के मढोली गांव में युवक की नृशंस हत्या

Sat, 12 Mar 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Sat, 12 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
murder in rampur
मढोली गांव में युवक की नृशंस हत्या
पटवाई थाना क्षेत्र के मढोली गांव में शुक्रवार रात खेत पर गए युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। युवक की अभी दो दिन पहले ही शादी हुई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। पटवाई थाना क्षेत्र के मढोली गांव निवासी तेजपाल (25) की शादी 10 मार्च को हुई थी। घर में पूजा की तैयारी चल रही थी। वो शुक्रवार रात खेत की ओर गया था।
विज्ञापन


पहले से घात लगाकर बैठे पांच लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर छोटा भाई संजय भी मौके की भागा, लेकिन इससे पहले आरोपी तेजपाल को धारदार हथियार से काटकर फरार हो गए। आरोपियों ने तेजपाल की गर्दन पर जोर से वार किया था, जिससे उसकी गर्दन कट गई थी। तेजपाल की मौके पर ही मौत हो गई। संजय के शोर मचाने पर परिवार और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। हत्या की खबर से गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। संजय की तहरीर पर पटवाई थाने में गांव के ही राजेंद्र, उसके बेटे अजयपाल, विजय पाल, भाई किरनपाल और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। बेटे की मौत की खबर सुनकर तेजपाल के बीमार पिता की हालत बिगड़ गई है। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed