फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Stress from animal carcasses after slaughter ban

वध प्रतिबंधित पशुओं के शव मिलने से तनाव

Sat, 12 Mar 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Sat, 12 Mar 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के बघेल गांव के पास नइया नाले के किनारे वध प्रतिबंधित पशुओं के पांच शव मिलने से क्षेत्र में तनाव है। सीओ महराजगंज एसपी सिंह व सीओ सदर सुशील कुमार कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


लोगों को समझाया तो गुस्सा शांत हुआ। बाद में शवों का पीएम कराकर उसे दफना दिया गया। कोतवाली प्रभारी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के बघेल गांव के पास नइया नाले के किनारे शुक्रवार सुबह लोगों ने वध प्रतिबंधित पशुओं के पांच शव देखे।
विज्ञापन


इससे लोग आक्रोशित हो गए। तनाव बढ़ने पर सीओ महराजगंज व सीओ सदर कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाना-बुझा कर शांत किया। कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ मामले में केस दर्ज कराया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed