फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   train news

सप्ताह भर तक आसान होगा सफर

Sun, 06 Mar 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 06 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर-लखनऊ और वाराणसी रेलमार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में सप्ताह भर तक प्रतापगढ़ के लोग भी सफर कर सकेंगे। ये सुविधा केवल एक सप्ताह के लिए ही रहेगी क्योंकि इस रूट पर ट्रैक दोहरीकरण का काम शुरू होने वाला है। जिससे इस रूट की ट्रेनों को प्रतापगढ़ के रूट पर डायवर्ट कर दिया गया है। दरअसल लखनऊ-वाराणसी वाया सुल्तानपुर रेल मार्ग का दोहरीकरण का कार्य 5 से 17 मार्च के बीच होना है। इसकी वजह से इस रूट पर 10 से 17 मार्च के बीच ट्रेनाें का आवागमन ठप रहेगा। इस रूट की डायवर्ट ट्रेनों को वाया सुल्तानपुर न भेजकर लखनऊ-वाराणसी वाया प्रतापगढ़ भेजा जाएगा।
विज्ञापन


डीआरएम कार्यालय ने ट्रेनों के संचालन की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है। इस रूट से गुजरने वाली गाड़ियां प्रतापगढ़ वालों के लिए नई होंगी। एक सप्ताह तक के लिए प्रतापगढ़ से लखनऊ और वाराणसी जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेनों की कमी नहीं होगी लेकिन यहां के रेलकर्मियों के लिए काम जरूर बढ़ जाएगा। ट्रेनों की भरमार होने से इस रूट की डेली ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित होगा। ऐसा कर्मचारियों का अनुमान है। सीनियर डीसीएम लखनऊ अजीत सिन्हा ने बताया कि दोहरीकरण के कारण एक सप्ताह के लिए कई गाड़ियों का रूट डायवर्ट किया गया है। कुछ को कैंसिल किया गया है।
विज्ञापन


डायवर्ट ट्रेनें और उनका रूट
12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस लखनऊ-प्रतापगढ़- वाराणसी, 12328 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी, 12370 हरिद्वार-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी, 12237 वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा वाराणसी-प्रतापगढ़-लखनऊ, 13256 चंडीगढ़-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी,14524 चंडीगढ़-पाटलीपुत्र लखनऊ-वाराणसी-प्रतापगढ़, 11067 एलटीटी-फैजाबाद साकेत एक्सप्रेस, फाफामऊ-जंघई- जफराबाद-शाहगंज-फैजाबाद, 11068 फैजाबाद-एलटीटी साकेत एक्सप्रेस,फैजाबाद-शाहगंज-जफराबाद-जंघई-फाफामऊ, 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस वाराणसी-प्रतापगढ़-लखनऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 मार्च को प्रतापगढ़ नहीं आएगी साकेत एक्सप्रेस
रूट डायवर्ट किए जाने से 13 मार्च रविवार को एलटीटी-फैजाबाद साकेत एक्सप्रेस अप और डाउन प्रतापगढ़ नहीं आएगी। फैजाबाद जाते समय फाफामऊ-जंघई-जफराबाद और शाहगंज होकर जाएगी। शाम को इसी रूट से एलटीटी भी जाएगी। एलटीटी जाते समय जो अतिरिक्त कोच प्रतापगढ़ में लगता था वह कोच उस दिन फाफामऊ में लगेगा। इस दिन प्रतापगढ़ में साकेत एक्सप्रेस की प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए फाफामऊ जाना पड़ेगा।

प्रयाग-फैजाबाद पैसेंजर कैंसिल रहेगी
रूट डायवर्जन से 54372 प्रयाग-फैजाबाद पैसेंजर 10 से 17 मार्च और 54373/74 प्रयाग-फैजाबाद पैसेंजर 13 से 16 मार्च के बीच कैंसिल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed