फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   open ITI in pratapgarh

अब रानीगंज और लालगंज में भी आईटीआई

Thu, 10 Mar 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 10 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
open ITI in pratapgarh
education
 मुख्यमंत्री द्वारा घोषित विकास एजेंडा के तहत व्यवसायिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सात जिलों में 8 नए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) खोलने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत प्रतापगढ़ जनपद की रानीगंज और लालगंज तहसील में अब एक-एक प्रशिक्षण संस्थान खुल जाएंगे।  इस प्रकार जनपद में अब तीन आईटीआई हो जाएंगे। विभाग की ओर से सभी संबंधित जिलों के डीएम को एक सप्ताह के भीतर जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


राज्य सरकार की घोषणा के मुताबिक उन सभी तहसीलों में कम से कम एक आईटीआई खोला जाना है, जहां पर अभी तक यह सुविधा नहीं है। इसके आधार पर व्यावसायिक शिक्षा विभाग ने फिलहाल प्रदेश के वाराणसी, उन्नाव, बस्ती, कासगंज, मुरादाबाद, प्रतापगढ़ और फैजाबाद जिलों में नए आईटीआई खोलने का फैसला लिया है। इन जिलों के 7 तहसील व एक ब्लाक स्तर पर आईटीआई खोले जाएंगे। इनमें से प्रतापगढ़ के दो तहसीलों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


सचिव व्यावसायिक शिक्षा भुवनेश कुमार ने संबधित जिलों केडीएम को एक सप्ताह के भीतर जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि आईटीआई खोलने के लिए तय मानक के मुताबिक 2 से 5 एकड़ जमीन की व्यवस्था किया जाए। उन्होंने बताया कि  आईटीआई खोलने के लिए चयनित तहसीलों पर यदि जमीन उपलब्ध नहीं होगी तो उस तहसील के किसी बड़े ब्लाक मुख्यालय पर भी जमीन का चयन किया जा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों परं खुलेगी आईटीआई
वाराणसी- राजातलाब (तहसील)
उन्नाव- बांगरमऊ (तहसील)
बस्ती- चिलवनिया (ब्लाक)
कासगंज- पटियाली (तहसील)
मुरादाबाद- कांठ (तहसील)
प्रतापगढ़-रानीगंज व लालगंज (तहसील)
फैजाबाद-मिल्कीपुर (तहसील)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed