{"_id":"56e1a8fe4f1c1b943e8b4568","slug":"open-iti-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रानीगंज और लालगंज में भी आईटीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रानीगंज और लालगंज में भी आईटीआई
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 10 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
education
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री द्वारा घोषित विकास एजेंडा के तहत व्यवसायिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सात जिलों में 8 नए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) खोलने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत प्रतापगढ़ जनपद की रानीगंज और लालगंज तहसील में अब एक-एक प्रशिक्षण संस्थान खुल जाएंगे। इस प्रकार जनपद में अब तीन आईटीआई हो जाएंगे। विभाग की ओर से सभी संबंधित जिलों के डीएम को एक सप्ताह के भीतर जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
राज्य सरकार की घोषणा के मुताबिक उन सभी तहसीलों में कम से कम एक आईटीआई खोला जाना है, जहां पर अभी तक यह सुविधा नहीं है। इसके आधार पर व्यावसायिक शिक्षा विभाग ने फिलहाल प्रदेश के वाराणसी, उन्नाव, बस्ती, कासगंज, मुरादाबाद, प्रतापगढ़ और फैजाबाद जिलों में नए आईटीआई खोलने का फैसला लिया है। इन जिलों के 7 तहसील व एक ब्लाक स्तर पर आईटीआई खोले जाएंगे। इनमें से प्रतापगढ़ के दो तहसीलों का चयन किया गया है।
सचिव व्यावसायिक शिक्षा भुवनेश कुमार ने संबधित जिलों केडीएम को एक सप्ताह के भीतर जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि आईटीआई खोलने के लिए तय मानक के मुताबिक 2 से 5 एकड़ जमीन की व्यवस्था किया जाए। उन्होंने बताया कि आईटीआई खोलने के लिए चयनित तहसीलों पर यदि जमीन उपलब्ध नहीं होगी तो उस तहसील के किसी बड़े ब्लाक मुख्यालय पर भी जमीन का चयन किया जा सकता है।
विज्ञापन
इन स्थानों परं खुलेगी आईटीआई
वाराणसी- राजातलाब (तहसील)
उन्नाव- बांगरमऊ (तहसील)
बस्ती- चिलवनिया (ब्लाक)
कासगंज- पटियाली (तहसील)
मुरादाबाद- कांठ (तहसील)
प्रतापगढ़-रानीगंज व लालगंज (तहसील)
फैजाबाद-मिल्कीपुर (तहसील)