{"_id":"56e310a74f1c1b621f8b4598","slug":"road-accident-in-pratapgarah","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने एजेंट को रौंद डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू ट्रक ने एजेंट को रौंद डाला
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 12 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
crime
शहर के चौक घंटाघर के करीब बेकाबू ट्रक ने सूरत के कपड़ा कंपनी के एक एजेंट को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित नागरिकों ने सड़क जाम करके हंगामा किया। शहर कोतवाल ने समझाकर शांत कराया। वहीं अन्य सड़क हादसों में नौ लोग घायल हो गए।
गुजरात प्रांत के सूरत जिले के उमरा थाना क्षेत्र के नेगसरमन अपार्टमेंट निवासी लालवानी सुंदरलाल (60) कपड़ा कंपनी में एजेंट का काम करता था। वह शहर में भी कपड़ा व्यवसाय के सिलसिले में आया था। शुक्रवार दोपहर इलाहाबाद- फैजाबाद मार्ग पर स्थित किशोरी रेस्टोरेंट में नाश्ता करके वह चौक घंटाघर की ओर जा रहा था। उसी समय इलाहाबाद की ओर जा रही बेकाबू ट्रक ने उसे रौंद दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस व यातायात पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
जाम की खबर मिलने के बाद नगर कोतवाल मौके पर पहुंचे। मान मनौव्वल के बाद लोगों ने जाम हटाया। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी। नगर कोतवाल हरपाल सिंह यादव ने बताया कि मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना भेज दी गई है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। कपड़ा कंपनी के एजेंट की जेब से मोबाइल, 19 हजार रुपये, दो बैग भी मिला। उसके पास से दो टिकट व पहचान पत्र भी मिला। एक टिकट 12 मार्च का था। जो बनारस से आगरा के लिए और दूसरा टिकट आगरा से मथुरा के लिए जो 13 मार्च का था। पुलिस का मानना है कि वह शुक्रवार को ही बनारस जाने वाला था।